ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुर49 स्टेशन मास्टर बनेंगे स्टेशन सुपरीटेंडेंट

49 स्टेशन मास्टर बनेंगे स्टेशन सुपरीटेंडेंट

चक्रधरपुर रेल मंडल में 49 स्टेशन मास्टर को स्टेशन सुपरीटेंडेंट के पद पर पदोन्नति दिया जाना है। जिसको लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्मिक विभाग ने...

49 स्टेशन मास्टर बनेंगे स्टेशन सुपरीटेंडेंट
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरTue, 13 Jun 2023 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल में 49 स्टेशन मास्टर को स्टेशन सुपरीटेंडेंट के पद पर पदोन्नति दिया जाना है। जिसको लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्मिक विभाग ने पदोन्नति के लिए योग्य 49 रेल कर्मियों की लिस्ट जारी की है। इन सभी रेल कर्मियों को वरीयता के आधार पर अहर्ता जांच के बाद पदोन्नति दी जाएगी। योग्य स्टेशन मास्टर चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर, बंडामुंडा, टाटा, सिनी, डोंगवापोशी, मलूका, चाईबासा, बांसपानी, चक्रधरपुर, बड़ाजामदा आदि स्टेशन से चयनित किये गए हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।