ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरचक्रधरपुर रेल मंडल में 100 रेलकर्मियों को मिली नियुक्ति, हुई पदस्थापना

चक्रधरपुर रेल मंडल में 100 रेलकर्मियों को मिली नियुक्ति, हुई पदस्थापना

चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल कर्मियों की कमी को दूर करने का महा अभियान तेजी से चल रहा है। इसके तहत 28 अप्रैल से शुरू किये गए नियुक्ति अभियान जारी...

चक्रधरपुर रेल मंडल में 100 रेलकर्मियों को मिली नियुक्ति, हुई पदस्थापना
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 03 May 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल कर्मियों की कमी को दूर करने का महा अभियान तेजी से चल रहा है। इसके तहत 28 अप्रैल से शुरू किये गए नियुक्ति अभियान जारी है। मंगलवार को अभियान के तहत 100 रेलकर्मियों को चक्रधरपुर रेल मंडल में नियुक्ति देकर उन्हें मंडल के विभिन्न स्टेशनों में पोस्टिंग दी गयी। जिन विभागों में रेल कर्मियों की नियुक्ति मंगलवार को हुई उनमें ट्रेन मैनेजर के 52 पद, करेज एंड वैगन सहायक के 38 पद, आईओडब्ल्यू कार्यालय सहायक कार्य के 4 पद, अस्पताल सहायक के 6 पद शामिल हैं। मालूम रहे की चक्रधरपुर रेल मंडल में महा नियुक्ति अभियान चलाकर 2 हजार से ज्यादा रेल कर्मियों को पदस्थापित करने की योजना है और यह प्रक्रिया अगले 17 मई तक चलेगी। विभिन्न राज्यों से आरआरबी की परीक्षा पास कर अभ्यर्थी चक्रधरपुर रेल मंडल पहुँच रहे हैं। मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा कागजातों की जांच करने के बाद एचआरएमएस में डाटा फीड कर सभी को नियुक्त कर विभिन्न स्टेशनों पर पदस्थापना दी जा रही है। इस कार्य को पूरा करने के लिए मंडल मुख्यालय में 50 से ज्यादा रेलकर्मी को लगाया गया है और पुरे नियुक्ति प्रक्रिया को सीनियर डीपीओ श्रीरंगम हरितस द्वारा अधीक्षण किया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।