ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चाईबासा चाईबासा : पुस्तक मेला 22 से

चाईबासा : पुस्तक मेला 22 से

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क़े जिला शिक्षा पदाधिकारी -सह -जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा 22 एवं 23 फ़रवरी को दिन 10 बजे से...

चाईबासा : पुस्तक मेला 22 से
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाWed, 21 Feb 2024 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क़े जिला शिक्षा पदाधिकारी -सह -जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा 22 एवं 23 फ़रवरी को दिन 10 बजे से पिल्लाई हाल परिसर मे पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। इस पुस्तक मेला का आयोजन जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल विद्यालय, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में अधिष्ठापित पुस्तकालयों क़े लिए किया गया है। पुस्तक मेला में 20 पुस्तक प्रकाशकों को आमंत्रित किया गया है। मेले में विभिन्न प्रकाशकों द्वारा प्रदर्शित पुस्तकों का चयन करने के लिए एक समिति बनाई गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों के पुस्तकालय के लिए पुस्तकें विभाग द्वारा क्रय की जाएगी। पुस्तक मेले से आम जन भी पुस्तकें खरीद सकते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।