ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरBSE Odisha 10th Result 2024 date, time : orissaresults.nic.in पर कल जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

BSE Odisha 10th Result 2024 date, time : orissaresults.nic.in पर कल जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

BSE Odisha 10th result 2024 : बीएसई, ओडिशा कल 26 मई को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं का  रिजल्ट घोषित करेगा। स्टूडेंट्स bseodisha.ac.in व orissaresults.nic.in पर जाकर परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

BSE Odisha 10th Result 2024 date, time :  orissaresults.nic.in पर कल जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 25 May 2024 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

BSE Odisha 10th result 2024 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( बीएसई ), ओडिशा कल 26 मई को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं का  रिजल्ट घोषित करेगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in व orissaresults.nic.in पर जाकर परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ओडिशा बोर्ड बीएसई 10वीं  रिजल्ट चेक करने का लिंक वेबसाइट 11.30 बजे एक्टिव होगा। विद्यार्थी स्कूल कोड व पासवर्ड से मार्क्स चेक कर सकेंगे। ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 4 मार्च 2024 के बीच आयोजित हुई थी। करीब 5.5 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। पिछले साल ओडिशा बोर्ड 10वीं में कुल 96.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में अच्छा रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 95.75 जबकि लड़कियों का 97.05 फीसदी रहा था।

BSE Odisha 10th result 2024 : यूं चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद 'DOWNLOAD CLASS-X Result 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2024 एसएमएस के जरिए स्कोर कैसे चेक करें?
स्टेप 1: मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- OR01 <रोल नंबर> टाइप करें
चरण 2: 5676750 पर एसएमएस भेजें।
चरण 3: उम्मीदवारों के मोबाइल फोन पर स्कोर कार्ड आ जाएगा।

कक्षा 10वीं के लिए पुनर्मूल्यांकन के आवेदन जून में शुरू होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेस में सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी होगी। बीएसई 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयों का नाम और प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, स्कूल का नाम और ग्रेड जैसे डिटेल्स होंगी।

Virtual Counsellor