ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीकोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रही निरस्त

कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रही निरस्त

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते कैंट स्टेशन से गुजरने वाली कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-13151) शुक्रवार रात निरस्त रही। इसके चलते...

कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रही निरस्त
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSat, 30 Sep 2023 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी, संवाददाता।
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते कैंट स्टेशन से गुजरने वाली कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-13151) शुक्रवार रात निरस्त रही। इसके चलते 138 ऑनलाइन और ऑफलाइन आरक्षित टिकट वापस हुए। जनरल डिब्बों के यात्रियों ने भी काफी संख्या में टिकट लौटाए।

शुक्रवार देर रात 2:40 बजे यात्री ट्रेन को पकड़ने कैंट स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि गाड़ी रद्द है। आरक्षित कोचों में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल पर पहले ही निरस्तीकरण का मैसेज आ गया था। बावजूद कई यात्री तय समय पर स्टेशन पहुंच गए थे। वहीं जनरल डिब्बों के यात्री ट्रेन निरस्त होने से मायूस लौटे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।