ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरपोखरे की साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों ने लिखा मुख्य मंत्री को पत्र

पोखरे की साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों ने लिखा मुख्य मंत्री को पत्र

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले में विकास खण्ड खलीलाबाद के पखुआपार के...

पोखरे की साफ-सफाई के लिए ग्रामीणों ने लिखा मुख्य मंत्री को पत्र
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरMon, 04 Mar 2024 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर।
संतकबीरनगर जिले में विकास खण्ड खलीलाबाद के पखुआपार के ग्रामीणों ने स्कूल और मन्दिर के सटे पोखरे की सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। अवगत कराया कि पोखरे की साफ सफाई एवं सुन्दरीकरण कार्य कई वर्षों से नहीं हुआ है। पोखरे में वर्षों से गन्दगी पड़ी है। गन्दगी के कारण विद्यालय में पढ़ने वाल बच्चों एवं मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मच्छर से पनपने वाल बिमारियों की चपेटे में आने का खतरा बना रहता है। वहीं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बदबू का सामना करना पड़ता है। इस गांव के अर्जुन चौरसिया, बृजेश, मनोज कुमार, अजय कुमार गोंड, राम नरायन चौरसिया, सत्यम, महेश कुमार ने समस्याओं से अवगत कराते हुए पोखरे की साफ साफाई एवं सुंदरीकरण कराने की माँग की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।