ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजचौफटका आरओबी के लिए मकानों पर लगे लाल निशान

चौफटका आरओबी के लिए मकानों पर लगे लाल निशान

चौफटका आरओबी के निर्माण की राह कुछ आसान हुई तो अब क्षेत्रीय लोगों के विरोध की वजह से पेंच भी फंसने लगा है। असल में आरओबी के निर्माण का स्थान कुछ...

चौफटका आरओबी के लिए मकानों पर लगे लाल निशान
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 07 Jun 2023 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता

चौफटका आरओबी के निर्माण की राह कुछ आसान हुई तो अब क्षेत्रीय लोगों के विरोध की वजह से पेंच भी फंसने लगा है। असल में आरओबी के निर्माण का स्थान कुछ बदला तो नए मकान जद में आने लगे। बुधवार को प्रशासन और सेतु निगम की टीमों ने कई मकानों में लाल निशान लगा दिए।

आरओबी के निर्माण में बदलाव की वजह से रेलवे कॉलोनी और जयरामपुर बस्ती के करीब 20 से 22 मकान जद में आ रहे हैं। इन मकानों के टूटने का खतरा है। बुधवार को राजस्व टीमों ने मकानों का चिह्नीकरण शुरू किया। गुरुवार को सभी मकानों की गिनती कर वैल्यूएशन किया जाएगा। इसे लेकर स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। अब मकानों के आगे का हिस्सा तोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों का प्रतिनिधि इस मामले को लेकर नेताओं और अफसरों के यहां दौड़ लगा रहा है। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, डीएम और एडीएम के यहां गुहार लगाने के बाद अब वहां के लोग डिप्टी सीएम से गुहार लगा रहे हैं। गुरुवार को इस मामले में फिर से कमिश्नर और डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा। हालांकि उस इलाके के लोग मानते हैं कि आरओबी के निर्माण से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

---

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।