ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरचुनार-चोपन रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोका गया

चुनार-चोपन रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोका गया

मिर्जापुर। चुनार चोपन रेल मार्ग पर स्थित चोपन में सोन नदी पर बने पुल के खराब हो जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया...

चुनार-चोपन रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोका गया
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSat, 05 Nov 2022 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चोपन में रेलवे पुल खराब होने से

लूसा स्टेशन से झारखंड राज्य एक्स्प्रेस को पीडीडीयू नगर जंक्शन वापस किया गया

मिर्जापुर। चुनार चोपन रेल मार्ग पर स्थित चोपन में सोन नदी पर बने पुल के खराब हो जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। नई दिल्ली से रॉची जा रही झारखंड एक्सप्रेस को लूसा स्टेशन से वापस कर पीडीडीयू नगर से रांची के लिए रवाना की गई। इस रेल मार्ग से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों का भी प्रचलन पीडीडीयू नगर से किया जाएगा। वही वाराणसी शक्तिनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।

चुनार चोपन रेल मार्ग पर चोपन के पास बने पुल में अचानक शनिवार की सुबह कुछ गड़बड़ी हो गई। रेल प्रशासन ने इस रेल मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। वही चुनार से लूसा पहुंची झारखंड एक्सप्रेस को वापस कर चुनार से पीडीडीयू नगर जंक्शन के रास्ते झारखंड रवाना किया गया। इस ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिए जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह यात्रियों को चाय और नाश्ता भी नहीं मिल पाया। इस रेल मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का भी परीचलन रोक दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।