ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीनशीली मिठाई खिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

नशीली मिठाई खिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

विवाहिता की बहन के पड़ोसी ने उसके साथ नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। घटना के समय विवाहिता का पति और उसकी सास गांव से बाहर...

नशीली मिठाई खिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 12 Mar 2024 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

विवाहिता की बहन के पड़ोसी ने उसके साथ नशीली मिठाई खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। घटना के समय विवाहिता का पति और उसकी सास गांव से बाहर थे।

एसपी के निर्देश पर बिछवां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द गिरफ्तारी को पुलिस जुट गई है।

बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि 9 मार्च की रात 8 बजे वह अपने घर पर थी। तभी इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम विरौंदी निवासी अवधेश पुत्र हरीकिशन उसके घर आया। वह उसकी बड़ी बहन का पड़ोसी है। आरोपी ने घर आकर उसे नशीली मिठाई खिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो भी खींच लिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।