ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभीषण गर्मी में वंदेभारत का एसी फेल,यात्रियों का खाना खराब

भीषण गर्मी में वंदेभारत का एसी फेल,यात्रियों का खाना खराब

-सफर में आफत- -एक्स पर यात्रियों को बयां किया यात्रा के दौरान का दर्द

भीषण गर्मी में वंदेभारत का एसी फेल,यात्रियों का खाना खराब
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 25 May 2024 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

-सफर में आफत-

-एक्स पर यात्रियों को बयां किया यात्रा के दौरान का दर्द

-किराया फुल सुविधा आधी को लेकर यात्रियों तंज किया

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

प्रचंड गर्मी के बीच ट्रेनों में एसी फेल होने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। अयोध्या से दिल्ली जा रही 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी-3 का एसी काम नहीं कर रहा था। अटेंडेंट को सूचना दी गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ट्रेन जब चारबाग पहुंची तो यहां पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए और दरवाजा खोल दिया। यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए मौके पर रेलवे के जिम्मेदार पहुंचे और यात्रियों को शांत कराकर किसी तरह ट्रेन में बैठाया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।