ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरदिनचर्या में शामिल हैं भौतिकी की मूल संकल्पनाएं

दिनचर्या में शामिल हैं भौतिकी की मूल संकल्पनाएं

क्राइस्टचर्च कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जोसेफ डेनियल व आईआईटी...

दिनचर्या में शामिल हैं भौतिकी की मूल संकल्पनाएं
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 28 Feb 2024 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

क्राइस्टचर्च कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जोसेफ डेनियल व आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. आदित्य केलकर ने किया। प्रो. केलकर ने कहा कि बिजली से लेकर चुंबकत्व तक भौतिक विज्ञान की मूल संकल्पनाओं को अपनी दिनचर्या में समझा जा सकता है। भौतिक विज्ञान को पढ़ने व करने का मजा तभी है, जब पुस्तकीय भौतिक ज्ञान का सम्मिलन हमारे आसपास के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से होता है। कार्यक्रम में कॉलेज की भौतिकी सोसाइटी के प्रतीक चिह्न का अनावरण भी किया गया। सोसाइटी का नाम प्रज्ञान रखा गया है। विभाग के प्रभारी प्रो. सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को भौतिक विज्ञान दिनचर्या में प्रयुक्त होने वाले प्रयोगों से पढ़ाना चाहिए। इस मौके पर प्रो. सुनील सिंह, प्रो. पीएस डोबाल, डॉ. मनीष कपूर, डॉ. आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।