ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर देहात में दो गांवों में संघर्ष, फायरिंग के साथ चले देसी बम, 20 घायल

कानपुर देहात में दो गांवों में संघर्ष, फायरिंग के साथ चले देसी बम, 20 घायल

कानपुर देहात, संवाददाता। चाट की दुकान पर बुधवार शाम लड़कों के बीच विवाद ने गुरुवार को बड़े संघर्ष का रूप ले लिया। फत्तेपुर रोशनाई और आर्यनगर गांव...

कानपुर देहात में दो गांवों में संघर्ष, फायरिंग के साथ चले देसी बम, 20 घायल
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 24 May 2024 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात, संवाददाता।

चाट की दुकान पर बुधवार शाम लड़कों के बीच विवाद ने गुरुवार को बड़े संघर्ष का रूप ले लिया। फत्तेपुर रोशनाई और आर्यनगर गांव के लोग आमने-सामने आए। दोनों तरफ से ईट पत्थर चले। फायरिंग और देसी बम चलने से अफरातफरी मच गई। इसमें करीब बीस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचीं सीओ चीखती रहीं मगर पथराव व फायरिंग होने से पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

आर्य नगर गांव का सत्यम सिंह राजेंद्रा चौराहे पर स्थित चाट की दुकान पर पानी की बोतल खरीदने कार से उतरा तो वहां चाट खा रहे कुछ युवकों से उसकी किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस पर सत्यम की मां नीलम सिंह की तहरीर पर दीपू, हरिशंकर, लाला टांडिया, लालू, हरिकिशन, सुनील, कल्लू, गंगा सिंह, लल्लन व 10 अन्य के खिलाफ रनियां थाने में बलवा, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज दिया था।

इससे दूसरा पक्ष भड़क उठा और गुरुवार सुबह कई वाहनों पर सवार होकर ग्रामीणों ने आर्यनगर में धावा बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस पर दोनों तरफ के लोगों में संघर्ष शुरू हो गया। आर्यनगर के लोगों को आरोप है कि फत्तेपुर रोशनाई गांव से बड़ी संख्या में आकर लोगों ने हमला बोला है। दोनों ओर से ईंट-पत्थर, फायरिंग और बम फेंकने से करीब बीस लोग घायल हो गए।

इसके बाद आर्यनगर के लोगों ने सड़क किनारे रह रहे फत्तेपुर रोशनाई के सौरभ गुप्ता के घर पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं उनके घर की महिलाओं और परिजनों के साथ आसपास के दुकानदारों के साथ भी मारपीट की। बवाल की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंची सीओ सदर तनु उपाध्याय माइक पर चीखती रहीं लेकिन पथराव व फायरिंग की वजह से पुलिस आगे बढ़ने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। मामले में आर्यनगर प्रथम के चेतन सिंह की ओर से 11 नामजद समेत 40-50 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।