ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईसामूहिक विवाह में 13 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ

सामूहिक विवाह में 13 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ

18वां सामूहिक विवाह महायज्ञ में 13 जोड़े हुए एक दूजे के हुए। नगर के शीतला माता मंदिर में हुआ। अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा की ओर से दोसर वैश्य समाज...

सामूहिक विवाह में 13 जोड़ो ने थामा एक दूसरे का हाथ
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईMon, 19 Feb 2024 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

18वां सामूहिक विवाह महायज्ञ में 13 जोड़े हुए एक दूजे के हुए। नगर के शीतला माता मंदिर में हुआ। अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा की ओर से दोसर वैश्य समाज ने कराया।

गायत्री प्रज्ञा मंडल के गुरु प्रसाद गुप्ता व गायत्री शक्ति पीठ रामनगर बाराबंकी के परिवारजक पंडित राजेश कुमार मिश्रा ने विवाह संस्कार कराया। जिसमें कीर्ति वर्धन संग संजली, सानू संग आरती, धर्मेंद्र संग प्रिया, रवि संग मानसी, मोनो संग सिम्मी, रोहित संग शीतल, संदीप संग मनसा, विपिन संग बबली, संतोष संग सुधा, अंकित संग लक्ष्मी, आलोक संग विधि, मोनू संग मोहिनी, संदीप संग अंजली आदि से आए हुए लोगों ने अग्नि को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज से संपन्न कराया गया। वर-वधू ने एक दूसरे को वर मालाएं पहना कर अपना जीवन साथी चुना। इस दौरान प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्त, शिवकुमार गुप्त, रामकिशोर गुप्त, सरवन कुमार गुप्त आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।