ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर26 घंटे में पूरी होगी गोरखपुर से कश्मीर की यात्रा

26 घंटे में पूरी होगी गोरखपुर से कश्मीर की यात्रा

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता चिनाब नदी पर रेलवे ब्रिज बन जाने के बाद दिल्ली, जम्मू,...

26 घंटे में पूरी होगी गोरखपुर से कश्मीर की यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 27 Mar 2023 08:30 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

चिनाब नदी पर रेलवे ब्रिज बन जाने के बाद दिल्ली, जम्मू, चण्डीगढ़ के साथ ही गोरखपुर से कश्मीर तक सीधी रेल सेवा के रास्ते खुल गए हैं। पुल के जरिए रेल सेवा शुरू हो जाने से साफ है कि इस पुल के जरिए जम्मू से कश्मीर तक रेल सेवा शुरू होने के बाद गोरखपुर से भी कश्मीर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। वर्तमान में गोरखपुर से जम्मू तक दो ट्रेनें हैं। एक गोरखपुर से जम्मू और दूसरी कामख्या से कटरा वाया गोरखपुर। वर्तमान में गोरखपुर से जम्मू तक जाने में 22 से 23 घंटे का समय लगता है। जबकि जम्मू से कश्मीर तक सड़क मार्ग से जाने में कम से कम 10 घंटे का समय लगता है। ऐसे में कश्मीर जाने के लिए कम से कम 35 घंटे का समय लग जाता है लेकिन सीधे कश्मीर तक रेल सेवा शुरू हो जाने से महज 26 से 27 घंटे में गोरखपुर से कश्मीर पहुंच जाएंगे और कहीं परेशान होने की भी जरूरत नहीं होगी।

ये ट्रेनें गोरखपुर से जाती हैं जम्मू

गोरखपुर-जम्मू 12537/12538

गोरखपुर से प्रस्थान का समय दोपहर 2.20 बजे

जम्मू पहुंचने का समय: दोपहर 1 बजे

कुल समय: 22.40 घंटा

कामख्या-कटरा (श्री माता वैष्णों देवी) 15655

गोरखपुर से प्रस्थान का समय दोपहर 2.40 बजे

जम्मू पहुंचने का समय: दोपहर 1.45 बजे बजे

कुल समय: 23.50 घंटा

कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल

चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल तैयार किया गया है, जो जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाली परियोजना उधमपुर-बारामूला रेल लिंक के तहत बनाया गया है। इसी परियोजना के मूल्यांकन के लिए रविवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे हुए थे। चिनाब पर बना रेलवे पुल एफिल टावर से भी ऊंचा है। इसपर भूकंप से लेकर हर एक परिस्थिति का अध्ययन किया गया है। यह सभी परिस्थितियों के खरा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।