ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमेट्रो को ध्यान में रखकर बनाएं सिक्सलेन ओवरब्रिज

मेट्रो को ध्यान में रखकर बनाएं सिक्सलेन ओवरब्रिज

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने आयुक्त सभागार में गुरुवार को अधिकारियों...

मेट्रो को ध्यान में रखकर बनाएं सिक्सलेन ओवरब्रिज
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 23 Dec 2022 02:50 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता

मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने आयुक्त सभागार में गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से देवरिया बाइपास तक बनने वाले सिक्स-लेन ओवर ब्रिज के कार्य में प्रगति लाएं। भविष्य में मेट्रो के संचालन में दिक्कत न होने पाए इसका भी खयाल रखें।

मंडलायुक्त के साथ बैठक में राजस्व, गोरखपुर विकास प्राधिकरण, सेतु निगम, बिजली विभाग एवं लोक निर्माण विभाग तथा मेट्रो के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से देवरिया बाइपास तक बनने वाले सिक्स-लेन ओवर ब्रिज के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। भविष्य में इस मार्ग पर भी मेट्रो का संचालन होना है। मेट्रो संचालन में दिक्कत न आए इसके लिए नगर निगम, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर सभी बिन्दुओं पर अपनी योजना तैयार कर लें।

मंडलायुक्त ने खजांची चौराहे पर बरगदवां-कौवाबाग ओवरब्रिज के कार्योँ की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण एवं अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देश दिया कि सम्बंधित विभागों के अधिकारियों एवं वहां के निवासियों के साथ वार्ता कर पुल निर्माण में आ रही समस्याओं का निराकरण करा दिया जाए। किसी के मकान को अनावश्यक न तोड़ा जाए। बैठक में उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण महेंद्र सिंह तंवर, उप जिलाधिकारी सदर नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी नगर विनीत कुमार सिंह, सेतु निगम, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा मेट्रो के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

समय से जरूरत के मुताबिक पेड़ कटवाए वन विभाग

मंडलायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि फोरलेन सड़क के निर्माण में आने वाले पेड़ तत्काल कटवा दिए जाएं। इस बात का ध्यान रखा जाए कि बेवजह पेड़ न काटे जाएं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।