ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशजेवर छीन कर रहे भाग रहे युवकों ने पीछा करने पर जमकर पीटा

जेवर छीन कर रहे भाग रहे युवकों ने पीछा करने पर जमकर पीटा

मीरगंज। सिरौधी अंगदपुर में पांच दिन पूर्व रात में 9.30 बजे दो लोग लूट करने को महिला के घर में घुस गए। महिला के पति पिपरिया गांव में दावत खाने गए थे।...

जेवर छीन कर रहे भाग रहे युवकों ने पीछा करने पर जमकर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 15 Feb 2024 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

मीरगंज। सिरौधी अंगदपुर में पांच दिन पूर्व रात में 9.30 बजे दो लोग लूट करने को महिला के घर में घुस गए। महिला के पति पिपरिया गांव में दावत खाने गए थे। आरोपी महिला के कुंडल, मंगलसूत्र, हंसली छीन कर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने महिला के पुत्र को लाठी डंडे से पीट कर मारने की कोशिश की। आरोपी उसको गंभीर रूप से घायल कर भाग गए। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीर सिंह, अजय निवासी सिरौधी अंगदपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस महिला के आरोप की जांच कर रही है।
युवक को बचाने पर दिव्यांग को भी पीटा

भमोरा। रंजिश में एक युवक को पीटने पर उसे बचाने आए दिव्यांग को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले की तहरीर दी गई है। गांव पखुरनी के कैलाश ने बताया कि वह फेरी लगाता है। उसका परिवार के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह दबंगों ने गाली-गलौज की। लाठी-डंडे लेकर घर में आ गए गालियों का विरोध करने पर दबंग उससे मारपीट करने लगे तभी उसे बचाने उसके दिव्यांग मामा रामऔतार के भी दबंगों ने सिर मे लाठी मार दी जिसमें वह घायल हो गए। कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।