ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशमिनी जू बनाने के लिए डीपीआर-सर्वे को धनराशि स्वीकृत

मिनी जू बनाने के लिए डीपीआर-सर्वे को धनराशि स्वीकृत

आखिरकार वन मंत्री एवं वन अधिकारियों के प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। बरेलियंस को चिड़ियाघर देखने को दिल्ली, लखनऊ या नैनीताल की दौड़ नहीं लगानी...

मिनी जू बनाने के लिए डीपीआर-सर्वे को धनराशि स्वीकृत
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 16 Feb 2024 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आखिरकार वन मंत्री एवं वन अधिकारियों के प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। बरेलियंस को चिड़ियाघर देखने को दिल्ली, लखनऊ या नैनीताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब सीबीगंज के खलीलपुर वन एरिया में 12 हेक्टेयर मिनी जू स्थापित करने को शासन ने डीपीआर और सर्वे कार्य को 50.43 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। अप्रैल में पैसा मिलते ही कमेटी गठित करके सर्वे एवं डीपीआर का कार्य शुरु किया जाएगा।
पिछले दो साल से बरेली में चिड़ियाघर बनाने की कवायद चल रही है। नेशनल जू आथर्टी के अधिकारी भी आए। लेकिन किसी न किसी कमी के कारण जू स्थापना को फाइल रुक रही थी। अब कहीं जाकर जू की जगह मिनी जू स्थापना को स्वीकृति मिल गई है। बड़े जीवों में हाथी, शेर, बाघ, जेब्रा, गैंडा को छोड़कर छोटे जीवों को रखा जाएगा। सीबीगंज में खलीलपुर वन खंड में करीब 12 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है।

दिसंबर 2023 में मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड (जोन) बी प्रभाकर, वन संरक्षक विजय सिंह और डीएफओ समीर ने उस जमीन का सर्वे करने के बाद रिपोर्ट प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजी। वहां से डीपीआर और सर्वे कार्य को बजट मांगा। जिसमें 50.43 लाख रुपए स्वीकृत हुए। सर्वे एवं डीपीआर के लिए वन्य जीव विशेषज्ञों की एक विशेष कमेटी भी नामित होगी। जो डीपीआर को तैयार करेगी। अप्रैल में पैसा मिलेगा।

--

बयान

मिनी जू के सर्वे और डीपीआर को लेकर बजट की मांग की गई थी, जो स्वीकृत हुआ है। डीपीआर सर्वे में अनुमानित धनराधि 50.43 लाख रुपए खर्च होगा। वित्तीय वर्ष का अप्रैल से बजट जारी होगा। उसमें ही मिनी जू और सर्वे कार्य को बजट मिलेगा। पैसा आते ही एक कमेटी गठित करके आगे की प्रक्रिया को शुरु किया जाएगा।

विजय सिंह, वन संरक्षक, बरेली

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।