ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड सराईकेलारेल रोको आंदोलन को सफल बनाने को लेकर कुड़मी समाज की हुई बैठक

रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने को लेकर कुड़मी समाज की हुई बैठक

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन डांगरडीहा में अशोक कुमार महतो की अध्यक्षता में आदिवासी कुर्मी समाज की बैठक...

रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने को लेकर कुड़मी समाज की हुई बैठक
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाMon, 11 Sep 2023 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन डांगरडीहा में अशोक कुमार महतो की अध्यक्षता में आदिवासी कुर्मी समाज की बैठक हुई। बैठक में कुर्मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सिंतबर को आहूत रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में 20 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन रेल टेका दोहर छका आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह रेलवे स्टेशन में सुबह 6:00 बजे पूर्वाह्न से ही समाज के अधिक से अधिक लोग पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। जानकारी हो कि कुर्मी समाज को अनुसूचित जनजाति में पुनः शामिल करने की मांग को लेकर कुर्मी समाज वर्षों से आंदोलनरत है। इसी क्रम में रेल टेका दोहर छका आंदोलन चलते रहेगा। मौके पर कुर्मी समाज के सुरज महतो,नित्यानंद महतो,परमानंद महतो,जगदीश महतो,छुटू महतो,रमेश महतो,प्रकाश महतो,उमाकांत महतो,अशोक कुमार महतो,प्रवीण महतो,किशोर कुमार महतो,कृष्णा रंजन महतो,आस्तिक महतो,देवानंद महतो,रुद्रप्रताप महतो, राजाराम महतो,प्रसनजीत महतो, शुभेंदु महतो,आदित्य महतो व कृष्णा बल्लभ महतो समेत अन्य उपस्थित थे

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।