ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड पाकुड़नशाखोरी से बचाने की दी जानकारी

नशाखोरी से बचाने की दी जानकारी

पाकुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश...

नशाखोरी से बचाने की दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sat, 25 May 2024 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार को बाल मजदूरी, नशाखोरी, नशीली दवाइयां को दुष्प्रणाम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम हिरानंदनपुर पंचायत के हिरानंदनपुर, तलवाडांगा समेत आस पास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक किया गया। पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास एवं कमला राय गांगुली ने संबोधित करते हुए नशाखोरी से कैसे परिवार उजड़ जाता है, उससे संबंधित जानकारी लिया। कहा कि लोग गंभीर बीमारी के शिकार होते है आर्थिक तंगी समेत कई मानसिक तनाव शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता है। मौके पर सायेम अली, चंद्र शेखर घोष, खूदू राजवंशी, उत्पल मंडल, याकूब अली, मोकमाउल शेख, पिंकी मंडल, नीरज कुमार राउत उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।