ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडडीसी लाइन बंद कर भाजपा सरकार ने विकास दिखाया: जगरनाथ

डीसी लाइन बंद कर भाजपा सरकार ने विकास दिखाया: जगरनाथ

अंगारपथरा कलाली धौड़ा में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सभा सह मिलन समारोह का आयोजन...

डीसी लाइन बंद कर भाजपा सरकार ने विकास दिखाया: जगरनाथ
हिन्दुस्तान टीम,झरियाSun, 18 Nov 2018 02:27 AM
ऐप पर पढ़ें

अंगारपथरा कलाली धौड़ा में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सभा सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन कतरास एरिया के अध्यक्ष योगेंद्र महथा व संचालन यूनियन सचिव शिवप्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डुमरी विधायक जगरनाथ महतो उपस्थित थे।

सभा में दर्जनों युवकों ने अन्य दल छोड़ कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जगरनाथ महतो ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोयलांचल की लाइफ लाइन डीसी रेल लाइन को बंद कर विकास की उपलब्धि को दिखाया है। क्षेत्र के सांसद व विधायक इस विषय पर गंभीर नहीं हैं। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा का नाम लेने वाला कोई जनप्रतिनिधि नहीं होगा। केन्द्र में गठबंधन व झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बननी तय है। जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा की धनबाद की जनता मुलभूत समस्या से लगातार वंचित होते जा रही है। इनके अधिकारों का सरेआम हनन किया जा रहा है। सभा में रतिलाल टुडू, नकुल महतो, धीरन रवानी, कंचन महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, जवाहर रवानी, घंटु त्रिगुणायत, बासुकीनाथ, वीरेन्द्र पांडेय, महिला नेत्री प्रेमा पांडे, रंजीत महतो, मनोज महतो, मो. आजाद, प्रेमचंद महतो, रौशन महतो, अजीमुल अंसारी आदि उपस्थित थे।

चित्र परिचय-17 कतरास 3 अंगारपथरा में झामुमो की सभा को संबोधित करते झामुमो विधायक जगरनाथ महतो

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें