ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकुहासे में फंस रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

कुहासे में फंस रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड कम हो गई। इससे बिहार उत्तर प्रदेश व दिल्ली मार्ग की ट्रेनें लेट से टाटानगर पहुंच रही है। वहीं, मुंबई, अहमदाबाद व पुणे...

कुहासे में फंस रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 22 Dec 2022 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड कम हो गई। इससे बिहार उत्तर प्रदेश व दिल्ली मार्ग की ट्रेनें लेट से टाटानगर पहुंच रही है। वहीं, मुंबई, अहमदाबाद व पुणे मार्ग की ट्रेनें भी लाइन ब्लॉक व अन्य कारणों से लगातार लेट से आती है। बुधवार को दिल्ली एवं आनंद विहार से आधा दर्जन ट्रेनें साढ़े तीन से साढ़े छह घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन आई थी। इनमें ओडिशा की राजधानी चार घंटे, संपर्क क्रांति साढ़े छह घंटे, नीलांचल चार घंटे, पुरुषोत्तम साढ़े तीन घंटे, उत्कल पांच घंटे, जम्मूतवी सात घंटे समेत आनंदविहार से हल्दिया व संतरागाछी की ट्रेनें लेट से आई। वहीं, बिहार से साउथ बिहार व छपरा एक्सप्रेस लेट से आई। जबकि पुणे, मुंबई व अहमदाबाद की ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। सभी मार्ग की ट्रेनों के लेट चलने पर टाटानगर से हावड़ा, खड़गपुर, पुरी, राउरकेला व अन्य मार्ग के यात्रियों को बेवजह स्टेशन पर ज्यादा समय तक रुकना पड़ता है। इधर टाटानगर व हावड़ा से लेट चलने के कारण दुरंतो व इतवारी की ट्रेनों को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने समय बदलकर रवाना किया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।