ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमेंस यूनियन का रेलवे में 16 वर्षों बाद होगा स्थाईवार्ता

मेंस यूनियन का रेलवे में 16 वर्षों बाद होगा स्थाईवार्ता

दक्षिण पूर्व जोन रेलवे मेंस यूनियन की 16 साल बाद स्थाई वार्ता होगी। इसमें अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों की सुविधा व अधिकार के मुद्दों को रखा...

मेंस यूनियन का रेलवे में 16 वर्षों बाद होगा स्थाईवार्ता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 04 May 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पूर्व जोन रेलवे मेंस यूनियन की 16 साल बाद स्थाई वार्ता होगी। इसमें अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों की सुविधा व अधिकार के मुद्दों को रखा जाएगा। गुटबाजी के कारण रेलवे जोन में मेंस यूनियन की जोन व चक्रधरपुर समेत अन्य मंडल में स्थाई वार्ता बंद थी। इधर, बुधवार को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष गौतम मुखर्जी व दक्षिण पूर्व जोन मेंस यूनियन के महासचिव आशीष मुखर्जी टाटानगर पहुंचे। यूनियन नेताओं ने टाटानगर रेलवे संस्थान में चक्रधरपुर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी हित में काम करने का सुझाव दिया। वहीं, मेंस यूनियन से रेलकर्मियों को जोड़ने का आह्वान किया।

फेडरेशन व यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को बताया कि गार्डनरीच में स्थाईवार्ता के लिए 22 और 23 मई तय है। चक्रधरपुर, रांची, आद्रा व खड़गपुर मंडल के रेलकर्मियों की समस्या एकत्र करने का अभियान शुरू है। रेलकर्मियों की विभागीय व अवासीय समस्या सामने आई है। तबादला व प्रमोशन की समस्या भी वार्ता में उठेगी। मालूम हो कि टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र में बीते महीने ही मेंस यूनियन की क्वार्टर व अस्पताल केयर कमेटी का गठन हुआ है, जबकि जून में स्थाई वार्ता की उम्मीद जगी है। बैठक को एसएन शिव, एमके सिंह, जवाहर लाल व शिवजी शर्मा समेत अन्य ने संबोधित किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।