ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्टेशन पर स्वच्छता निरीक्षण

स्टेशन पर स्वच्छता निरीक्षण

जमशेदपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर टाटानगर के रेल अधिकारियों ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण...

स्टेशन पर स्वच्छता निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 24 Jan 2024 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर टाटानगर के रेल अधिकारियों ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टेशन निदेशक रघुवंश कुमार के साथ वाणिज्य, खानपान व स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइज भी थे। इससे पार्किंग, पोर्टिको, पार्सल साइडिंग की सफाई पर विशेष रुप से सफाई का आदेश दिया गया। इंजीनियरिंग विभाग को प्लेटफार्म व पोर्टिकों में कई जगह तत्काल मरम्मत कराने की तैयारी है। दूसरी ओर स्टेशन स्टॉल और रेस्टोरेंट संचालक को स्वच्छता प्रावधान के पालन का सुझाव दिया गया। इधर चक्रधरपुर मंडल के एडीआरएम भी टाटानगर स्टेशन इंप्रूमेंट के तहत निरीक्षण करने वाले हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।