ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरघाटशिला व झाड़ग्राम स्टेशन पर बनेगा फुट ओवरब्रिज

घाटशिला व झाड़ग्राम स्टेशन पर बनेगा फुट ओवरब्रिज

घाटशिला और झाड़ग्राम स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज जल्द बनेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। दोनों स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाने में 31 लाख 64...

घाटशिला व झाड़ग्राम स्टेशन पर बनेगा फुट ओवरब्रिज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 May 2024 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

घाटशिला और झाड़ग्राम स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज जल्द बनेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। दोनों स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाने में 31 लाख 64 हजार रुपये खर्च होने की उम्मीद है। जानकार बताते हैं कि रेलवे लोकसभा चुनाव के बाद दोनों स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज के लिए टेंडर को अंतिम रूप देगा।
मालूम हो कि कोल्हान का घाटशिला और पश्चिम बंगाल का झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन खड़गपुर मंडल में है। स्थानीय लोगों ने घाटशिला स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की मांग पर कई बार पत्राचार और आंदोलन किया था। इससे दक्षिण पूर्व जोन फुट ओवरब्रिज बनवा रहा है, क्योंकि घाटशिला अमृत भारत स्टेशन स्कीम में शामिल है। घाटशिला हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर है, जो औद्योगिक शहर जमशेदपुर के निकट होने के साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यहां दूसरे राज्य के लोग फूलडुंगरी की पहाड़ी, बुरुडीह बांध, धारागिरी झरना और नरवा वन क्षेत्र के भ्रमण के लिए आते हैं। घाटशिला स्टेशन के पुनर्विकास का मास्टर प्लान तैयार है, जिसमें 31 करोड़ से ज्यादा खर्च का प्रस्ताव है। मालूम हो कि यात्री सुविधा के तहत चक्रधरपुर मंडल के कोल्हान व ओडिशा स्थित सात रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का आदेश हुआ है, ताकि यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आवागमन के लिए लाइन पार न करना पड़े। इनमें गम्हरिया, चक्रधरपुर, बादामपहाड़, राजगांगपुर, बड़ाजामदा, झींकपानी व लोटापहाड़ स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाने का विभागीय काम शुरू है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।