ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चतराढोढ़ी मंधनिया में झारखंड कुशवाहा दांगी, मेहता महासमेलन का आयोजन

ढोढ़ी मंधनिया में झारखंड कुशवाहा दांगी, मेहता महासमेलन का आयोजन

ढोढ़ी मंधनिया में झारखंड कुशवाहा दांगी, मेहता महासमेलन का आयोजनढोढ़ी मंधनिया में झारखंड कुशवाहा दांगी, मेहता महासमेलन का आयोजनढोढ़ी मंधनिया में झारखंड...

ढोढ़ी मंधनिया में झारखंड कुशवाहा दांगी, मेहता महासमेलन का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,चतराMon, 19 Feb 2024 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मयूरहंड, प्रतिनिधि। ढोढ़ी मंधनिया के दुर्गा मंदिर मैदान में झारखंड कुशवाहा दांगी, मेहता महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरआत मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष हकीम महतो, जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी, प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, श्याम सुंदर प्रसाद, संजय शान, देवचरण दांगी, रामसेवक दांगी, रोहणी देवी, निर्मल कुमार दांगी, हिरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, देवनारायण दांगी, सतीश मेहता शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत समाज के युवा जिला अध्यक्ष सिकेंद्र मेहता और महिला जिला अध्यक्ष चिंता देवी को बनाया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि समाज का ताकत को राजनीतिक क्षेत्र में दिखानी होगी। राजनीति क्षेत्र में हम भरपूर दखल देंगे। बच्चों को पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि सबसे पहले हमे एकता का परिचय देना होगा । संगठित होकर आगे बढ़ेंगे। हम लोग एक अच्छा स्टेज पर है और इसे और बेहतर बनाएंगे। वक्ताओं ने समाज के राजनीतिक चेतना, महिला सशक्तिकरण, समाज की एकता और शिक्षा पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में चतरा के अलावा हजारीबाग, कोडरमा समेत कई जिले के लोग शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।