ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरसोनुवा में रेल ठहराव को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

सोनुवा में रेल ठहराव को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

सोनुवा। गुरुवार को सोनुवा साप्ताहिक हाट में रेल ठहराव को लेकर जन आंदोलन का हस्ताक्षर अभियान क्षेत्रीय आम जनता द्वारा चलाया...

सोनुवा में रेल ठहराव को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 19 Aug 2022 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनुवा। गुरुवार को सोनुवा साप्ताहिक हाट में रेल ठहराव को लेकर जन आंदोलन का हस्ताक्षर अभियान क्षेत्रीय आम जनता द्वारा चलाया गया। जहां सभी दुकानदारों से समर्थन स्वरूप उनका बहुमूल्य हस्ताक्षर लिया गया। सोनुवा एवं गोईलकेरा प्रखंड से 50 हजार हस्ताक्षर अभियान रेस पकड़ लिया हैं। गुरुवार को सोनुवा हाट बाजार से 2571 लोगों का हस्ताक्षर रेल ठहराव जनआंदोलन अभियान के पक्ष में लिया गया। वहीं लोगों ने गोईलकेरा प्रखंड के कुईड़ा और कदमडीहा के क्षेत्रीय ग्रामीण इलाकों में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया। जहां ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा हैं। इस अभियान में सुमित महतो, राहुल पूर्ति, भालु महतो, कैलाश बोयपाई, प्रशांत महतो, महेश्वर महतो, केतु प्रधान, रामराय बोयपाई, निरंजन बोयपाई, अमित महतो एवं दिनेश बोयपाई आदि शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।