ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुररेल अधिकारियों की हुई स्वास्थ की जांच

रेल अधिकारियों की हुई स्वास्थ की जांच

रेल अधिकारी एवं उनके परिवार के लोगों का स्वास्थ जांच के उद्देश्य को लेकर बंडामुंडा रेल अस्पताल में बुधवार के दिन एक स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया...

रेल अधिकारियों की हुई स्वास्थ की जांच
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 23 Mar 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता

रेल अधिकारी एवं उनके परिवार के लोगों का स्वास्थ जांच के उद्देश्य को लेकर बंडामुंडा रेल अस्पताल में बुधवार के दिन एक स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राउरकेला, बंडामुंडा एवं झारसुगड़ के तमाम रेल अधिकारी अपने परिवार के साथ पंहुच कर अपना अपना स्वास्थ जांच करवाए। इस दौरान आठ महिला समेत कुल 36 लोगो की स्वास्थ की जांच की गई। इस शिविर में चक्रधरपुर रेल अस्पताल,बंडामुंडा रेल अस्पताल एवं राउरकेला जेपी अस्पताल से आए डॉक्टरों ने रेल अधिकारियों की स्वास्थ की जांच की। इस दौरान डॉक्टरों ने मुख्य रूप से रेल अधिकारियों का ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेसर, आंख और कान का जांच किए। इसके साथ ही शिविर में सर्जन डॉक्टर भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है की रेल अधिकारी अपने कामकाज के दौरान वे काफी तनाव का सामना करते है। जिस कारण रेल अधिकारियों की स्वास्थ की जांच करने के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष में प्रतिवर्ष रेलवे प्रशासन के द्वारा रेल अधिकारियों की स्वास्थ की जांच की जाती है। ताकि रेल अधिकारी स्वस्थ रह कर काम करें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।