ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरडीआरएम ने परिवार संग पंडालों का किया भ्रमण

डीआरएम ने परिवार संग पंडालों का किया भ्रमण

महानवमी के दिन चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम एजे राठौड़ ने भी मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर के तमाम दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण...

डीआरएम ने परिवार संग पंडालों का किया भ्रमण
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 26 Oct 2023 06:03 AM
ऐप पर पढ़ें

महानवमी के दिन चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम एजे राठौड़ ने भी मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर के तमाम दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। उन्होंने परिवार के साथ पूजा पंडालों में जाकर माँ दुर्गे का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में महानवमी के दिन वे पत्नी व बच्चे के साथ आरई कॉलोनी के पूजा पंडाल गए। यहाँ पूजा पंडाल में उनका कमिटी के द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने माँ दुर्गे का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वे पूजा पंडाल के सजावट को देख काफी खुश हुए। प्रकृति के खूबसूरती को दर्शाते और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देते पंडाल की उन्होंने खूब सराहना की। उन्होंने परिवार संग पंडाल के साथ एक सेल्फी भी ली और बेहतर पूजा आयोजन के लिए पूजा कमिटी की खूब तारीफ की। उन्होंने सभी की मंगल कामना करते हुए कहा की चक्रधरपुर में इसी तरह लोगों में प्रेम भावना आपसी भाईचारा बनी रहे, क्षेत्र में खुशहाली और शांति रहे, लोगों का वैभव बढे यही उन्होंने माँ दुर्गा से कामना की है। इस दौरान आरई कॉलोनी पूजा कमिटी के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।