ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरBSE Odisha 10th Result 2024: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित, 96.07 फीसदी छात्र पास, देखिए orissaresults.nic.in पर

BSE Odisha 10th Result 2024: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित, 96.07 फीसदी छात्र पास, देखिए orissaresults.nic.in पर

BSE Odisha 10th Result 2024: ओडिश बोर्ड बीएसई ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट में 96.07 फीसदी छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in पर 11:30 बजे एक्टिव किया जाएगा।

BSE Odisha 10th Result 2024: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित, 96.07 फीसदी छात्र पास, देखिए orissaresults.nic.in पर
Alakha Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 26 May 2024 11:26 AM
ऐप पर पढ़ें

BSE Odisha 10th Result 2024 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( बीएसई ), ओडिशा की ओर से  बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 में 530153 छात्र यानी 96.07 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बीएसई ओडिशा 10वीं परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in व orissaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बीएसई ओडिशा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक सुबह 11:30 बजे एक्टिव होगा लेकिन रिजल्ट तय समय से पूर्व ही छात्रों को उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर या नाम से सीधे रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक- BSE Odisha 10th Matric result 2024

बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2024 ऐसे कर सकते हैं चेक: 
- बीएसई ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
- होम पेज दिख रहे लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद 'DOWNLOAD CLASS-X Result 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

आपको बता दे कि ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 4 मार्च 2024 के बीच आयोजित हुई थी। करीब साढ़े 5 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। पिछले साल ओडिशा बोर्ड 10वीं में कुल 96.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में अच्छा रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 95.75 जबकि लड़कियों का 97.05 फीसदी रहा था। 

 

Virtual Counsellor