ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरफुट ओवरब्रिज पर दौड़ाई बाइक, बाल-बाल बचे रेल यात्री

फुट ओवरब्रिज पर दौड़ाई बाइक, बाल-बाल बचे रेल यात्री

भीड़-भीड़ के बीच अचानक फुट ओवरब्रिज पर बाइक दौड़ाने से यात्रियों में अफरातफरी ओवरब्रिज...

फुट ओवरब्रिज पर दौड़ाई बाइक, बाल-बाल बचे रेल यात्री
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 23 Jun 2023 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित फुट ओवरब्रिज पर शुक्रवार को बाइक दौड़ाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना दोपहर पौने 12 बजे घटी। इस समय प्लेटफॉर्म पर अप सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस व मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन पर सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री फुट ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इस बीच अचानक एक बाइक फुट ओवरब्रिज पर दौड़ने लगी। इस दौरान एक जवान ने बाइक सवार को रोका। उसने खुद को ठेकेदार का कर्मी बताते हुए बाइक को आगे बढ़ा लिया। इस दौरान बाइक रैंप से जंक्शन के दक्षिण दिशा की ओर बढ़ गई।

रैंप पर बनी ढलान से गुजरने के दौरान कई बार बाइक संतुलन खोई। इस दौरान रैंप से आवाजाही कर रहे कई यात्री बाइक की चपेट में आने से बाल- बाल बचे। यात्रियों के लिए बने फुट ओवरब्रिज पर बाइक के दौड़ने की घटना को लेकर यात्रियों में आक्रोश दिखा। यात्रियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के आलावा प्लेटफॉर्म पर प्राय: बाइक व ट्रैक्टर आदि गाड़ियां दौड़ते रहती हैं। इस पर रोकथाम नहीं की जाने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म एवं फुट ओवरब्रिज से गुरजने में परेशानी झेलनी पड़ती है। अचानक बाइक आ जाने से सबसे अधिक परेशानी महिला, बुजुर्ग व बच्चों के अलावा दिव्यांगों को होती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।