ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मोतिहारीमध्यप्रदेश में ट्रेन से कटकर मौत

मध्यप्रदेश में ट्रेन से कटकर मौत

केसरिया,निज संवाददाता। राजपुर गांव के ढोरा राम का पुत्र रामजन्म राम (26) की मौत...

मध्यप्रदेश में ट्रेन से कटकर मौत
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीWed, 05 Jul 2023 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

केसरिया,निज संवाददाता। राजपुर गांव के ढोरा राम का पुत्र रामजन्म राम (26) की मौत ट्रेन से कटकर मध्य प्रदेश में हो गई। वह ट्रेन से जा रहा था कि अचानक गेट से नीचे गिर पड़ा व उसकी मौत हो गई। उसका शव बुधवार की सुबह गांव पहुंचा। शव के पहुंचने के साथ ही चीख पुकार से पूरे गांव का माहौल गम में बदल गया। बताया जाता है कि उसे चार पुत्री व एक ही पुत्र था। उसका घर का चिराग भी आज बुझ गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता सदस्य था,जिसके भरोसे पूरा परिवार चलता था। वह मध्य प्रदेश में राज मिस्त्री का काम करता था। बताया जाता है कि सोमवार को वह घर से मध्य प्रदेश कमाने के लिए चला। ट्रेन वह चकिया स्टेशन से पकड़ा। मध्य प्रदेश में ही ट्रेन में ही गेट से नीचे गिर कर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से गांव गम में डूबा हुआ है। दो बहनों की शादी उसने अपने कमा कर की। अभी भी उसकी दो बहनें कुंवारी हैं। उसका पूरा परिवार ही बिखर गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।