ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार आराभगवान राम सबके हैं और सभी राम के : देवराहा शिवनाथ

भगवान राम सबके हैं और सभी राम के : देवराहा शिवनाथ

फोटो : देवराहा शिवनाथ जी महाराजज ल लसलल ल ल लसलल ल ल लसलल ल ल ल ल

भगवान राम सबके हैं और सभी राम के : देवराहा शिवनाथ
हिन्दुस्तान टीम,आराMon, 08 Apr 2024 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

आरा। शहर में 17 अप्रैल को रामनवमी पर भव्य श्रीरामनवमी शोभायात्रा निकालने के लिए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतश्री देवराहा शिवनाथदासजी महाराज के नेतृत्व में सोमवार को वीरमपुर में बैठक की गयी। बैठक के पूर्व रामभक्तों ने संतश्री का माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। बैठक को संबोधित करते संतश्री ने कहा कि भगवान राम सबके हैं और सभी राम के। जन्म से लेकर मृत्युपरांत राम नाम ही लिया जाता है। आत्मा शरीर से भिन्न है। जैसे हम पुराने कपड़े बदल कर नये कपड़े पहन लेते हैं, वैसे ही जीवात्मा भी पुराने शरीर को इसी दुनिया में छोड़कर नया शरीर धारण कर लेती है। कहने का अभिप्राय है कि जन्म से मृत्यु और मृत्यु से जन्म तक सभी जगह राम ही हैं और वैसे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव हमलोगों को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह प्रभु श्रीराम की ही कृपा है। अतैव शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें। समिति के महासचिव शंभु प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा हर बार की अपेक्षा भव्य होगी। वीरमपुर के अध्यक्ष रुपेश सोनी, सचिव बालाजी, कोषाध्यक्ष टुन्नाजी उपाध्यक्ष विशाल कुमार सहित सभी रामभक्त उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।