ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्र15 तक चोपन से ही चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

15 तक चोपन से ही चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

अनपरा,संवाददाता। धनबाद मंडल के शक्तिनगर एवं कृष्णशीला स्टेशनों पर एनआई कार्य के कारण ...

15 तक चोपन से ही चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रMon, 10 Oct 2022 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अनपरा,संवाददाता। धनबाद मंडल के शक्तिनगर एवं कृष्णशीला स्टेशनों पर एनआई कार्य के कारण 03 जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ चोपन स्टेशन पर ही किया जायेगा। मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि आठ से 14 अक्टूबर, 2022 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा। नौ से 15 अक्टूबर, 2022 तक सिंगरौली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा । नौ, 11 एवं 13 अक्टूबर, 2022 को टनकपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा। नौ, 10, 12 व 14 अक्टूबर, 2022 को शक्तिनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा । इसी तरह 10, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2022 को टनकपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा और 11, 13 एवं 15 अक्टूबर, 2022 को सिंगरौली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा। इसके उपरान्त पुन: ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह बहाल कर दिया जायेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।