ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलहर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कूल का स्थापना दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कूल का स्थापना दिवस

संभल,संवाददाता। बबराला के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को रंगमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य...

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कूल का स्थापना दिवस
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 05 May 2024 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल,संवाददाता। बबराला के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को रंगमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारत की विविधता भरी अनोखी सांस्कृतिक एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक करना था। डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 23-24 में विद्यालय के स्वर्ण पदक विजेताओं को 5100 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कस्बा बबराला के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत, महिमा श्रीवास्तव, पूजा वार्ष्णेय एवं तंसीम कौसर ने वैदिक मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि 4 मई 1994 को डीएवी पब्लिक स्कूल बबराला की नींव रखी गई थी। 4 मई का दिवस अति महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए समस्त साधन एवं अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थी विद्यालय परिवार के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ साथ विभिन्न जीवन कौशलों, अंतर्निहित छमताओं एवम योग्यताओं का निरंतर विकास करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद में रंगमंच प्रतियोगिता में जहां दयानंद सदन ने चित्ताकर्षक समूहगान, नृत्य एवम लघुनाटिका के द्वारा आधुनिक परिवेश में बदलते बचपन की झांकी प्रस्तुत की, गांधी सदन ने महिषास्वर मर्दिनी वंदना, लघु कवि सम्मेलन एवं सुंदर भाव नृत्य द्वारा नारी सशक्तिकरण के महत्व एवम आवश्यकता पर बल दिया। टैगोर सदन ने भारत की सांस्कृतिक अनेकता में एकता के आलोक में गणेश पूजा, लावनी नृत्य एवं शिवाजी के शौर्य और पराक्रम को दर्शाती लघु नाटिका के माध्यम से महाराष्ट्र की सांस्कृतिक छटा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन एकता द्विवेदी व विनीता श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।