ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजरेलवे अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन

रेलवे अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन

रेलवे अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक बार फिर जटिल ऑपरेशन किया। चिकित्सा निदेशक डॉ. रुपा कपिल के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल के सेवानिवृत्त कारपेंटर को...

रेलवे अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 16 Sep 2022 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। रेलवे अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक बार फिर जटिल ऑपरेशन किया। चिकित्सा निदेशक डॉ. रुपा कपिल के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल के सेवानिवृत्त कारपेंटर को 15 साल पहले ड्यूटी के दौरान रीढ़ की हड्डी मे चोट लगी थी। उसके दोनो पैरों में दिक्कत थी। एमआरआई से पता चला कि उनकी स्पाइन में दिक्कत है। पीड़ित को केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। उसकी छोटी और बड़ी आंत के उलझ जाने व वृषण कोश में पूरी आंत उतर जाने से हालत गंभीर हो गई। डॉ. आलोक कुमार यादव, डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में सर्जरी टीम ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया। उसकी आंत का सड़ा हुआ हिस्सा काटकर निकाला गया। इतनी बड़े हॉर्निया का ऑपरेशन रेलवे अस्पताल में पहली बार किया गया। अब मरीज की हालत स्थिर है। इसी प्रकार डॉ. कीर्ति ने दूरबीन विधि से एक वजनी महिला का यूट्रस रिमूवल किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।