ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊउद्योगपति नीरज सिंघल आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

उद्योगपति नीरज सिंघल आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की केंद्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को उद्योगपति...

उद्योगपति नीरज सिंघल आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 04 May 2024 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की केंद्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को उद्योगपति नीरज सिंघल को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। गोमतीनगर स्थित आईआईए भवन में लगातार दूसरी बार उन्हें एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया। उनका कार्यकाल 30 जून 2025 तक रहेगा।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष व गाजियाबाद के प्रमुख उद्योगपति नीरज सिंघल ने कहा कि वर्ष 2024-25 में आईआईए अपने मिशन 'ट्रांसफॉर्मिंग एमएसएमई टुवर्ड्स इंडस्ट्री 4.0 एंड 48' पर अपना कार्य जारी रखेगा। आईआईए की गतिविधियों को और सुदृढ़ किया जाएगा। यदि आईआईए सुदृढ़ होगा। तभी हम एमएसएमई को भी सुदृढ़ बना सकेंगे। इस वर्ष एमएसएमई के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक ले जाने के लिए बिल्ड भारत एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। आईआईए एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर को सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी नवीन खन्ना, अवधेश अग्रवाल, प्रमित सिंह सहित देश के कई राज्यों से 100 से अधिक आईआईए पदाधिकारी एवं उद्योगपति उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।