ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊचार दिनों बाद सुधरी विमान और रेल सेवाएं, कम लेट हुई

चार दिनों बाद सुधरी विमान और रेल सेवाएं, कम लेट हुई

सफर में राहत लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता कोहरे के कारण पिछले चार दिनों से प्रभावित...

चार दिनों बाद सुधरी विमान और रेल सेवाएं, कम लेट हुई
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 30 Dec 2023 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सफर में राहत

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

कोहरे के कारण पिछले चार दिनों से प्रभावित विमान और ट्रेनों का संचालन शनिवार को कुछ सुधरा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को हवाई सेवाएं कम प्रभावित रहीं। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी भी कम हुई। चारबाग पहुंचने वाली ट्रेनें एक से साढ़े तीन घंटे तक ही देरी से पहुंचीं। जबकि बीते चार दिनों के दौरान विमान सेवाएं दस-दस घंटे देरी से उड़ने और ट्रेनें भी आठ से 10 घंटे देरी से चलने की सूचना से यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई थीं। अब स्थिति पहले से सामान्य है।

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से लखनऊ, दोपहर 12:35 बजे का विमान 1:15 घंटे देरी से पहुंचा। वहीं मुंबई-लखनऊ का दोपहर 1:15 बजे का विमान 1:08 घंटे देरी से आया। दोपहर 1:50 बजे का जयपुर लखनऊ का विमान एक घंटा देरी से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। इसके अलावा लखनऊ-नागपुर का विमान एक घंटा, लखनऊ अहमदाबाद का शाम 6:25 बजे का विमान 47 मिनट, जयपुर का शाम 7:45 बजे का विमान 43 मिनट लेट हुआ।

लखनऊ मेल 47 मिनट व कोलकाता 3:30 घंटे लेट

पटरी से उतरी रेल सेवाएं शनिवार से वापस लौटती नजर आईं। नई दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल शनिवार को सुबह सिर्फ 47 मिनट देरी से पहुंची। वहीं एसी एक्सप्रेस 52 मिनट, बेगमपुरा एक्सप्रेस दो घंटे, दून एक्सप्रेस 2:15 घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल छह घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से आयी।

सवारी की कमी से रद्द कर दी गई बसें

आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे से लंबी दूरी की बसों में सवारी की संख्या 25 से कम होने पर बसें रद्द कर दी गईं। इस दौरान बस में सवार गिनती के यात्रियों को दूसरी बस से भेजने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे ठंड में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।