ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्ती कृष्ण जन्म कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

कृष्ण जन्म कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सदर ब्लॉक के सिकरा पठान में चल रहे श्रीमद्भागवत


कृष्ण जन्म कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीFri, 10 May 2024 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सदर ब्लॉक के सिकरा पठान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास अनिलेष ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र के दिन रात्रि 12 बजे मथुरा के कारागार में हुआ था। वे देवकी वासुदेव के आठवें संतान है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही कारागार के दरवाजे की बेड़ियां स्वत: खुल गईं। जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु जयकारे लगाने लगे। पंडाल में भजन व कीर्तन होने लगा। आयोजक संतोष त्रिपाठी, दीनानाथ तिवारी, आशीष सिंह, प्रधान सत्यवती त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, रविशंकर त्रिपाठी, सुरेशचंद्र त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, अन्नू, नेहा आदि उपस्थित रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।