फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइल रिलेशनशिपNational Brother's Day 2024: बहनों की जान होते हैं भाई, जानें क्या है नेशनल ब्रदर्स डे का इतिहास और महत्व

National Brother's Day 2024: बहनों की जान होते हैं भाई, जानें क्या है नेशनल ब्रदर्स डे का इतिहास और महत्व

National Brother's Day 2024: राष्ट्रीय भाई दिवस 2024 को मनाने के पीछे का उद्देश्य भाईयों को उनके प्यार और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्पेशल फील करवाना होता है।

National Brother's Day 2024: बहनों की जान होते हैं भाई, जानें क्या है नेशनल ब्रदर्स डे का इतिहास और महत्व
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तानFri, 24 May 2024 10:46 AM
ऐप पर पढ़ें

National Brother's Day 2024: हर साल 24 मई को नेशनल ब्रदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन भाईयों को समर्पित होता है। राष्ट्रीय भाई दिवस 2024 को मनाने के पीछे का उद्देश्य भाईयों को उनके प्यार और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्पेशल फील करवाना होता है।

ब्रदर्स डे का इतिहास-

ऐसा कहा जाता है कि ब्रदर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 2005 में अमेरिका में हुई थी। अमेरिका के अलबामा में सी डैनियल रोड्स, जो पेशे से कलाकार और लेखक थे। उन्होंने ही सबसे पहले इस दिन को मनाने का फैसला किया था। उन्हें लगा कि दुनिया में भाइयों के प्रयासों और योगदान का जश्न मनाना चाहिए। हालांकि कई बार लोग 10 अप्रैल को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय भाई-बहन दिवस (National Sibling Day) को ही राष्ट्रीय भाई दिवस 2024 समझने की गलती कर बैठते हैं। लेकिन यह गलत है।

ब्रदर्स डे का महत्व-

दुनियाभर में भाईयों के प्रयास और योगदान का जश्न मनाने के लिए यह खास दिन मनाया जाता है। साल 2005 में अमेरिका में यह दिन सेलिब्रेट करने के बाद आज भारत समेत ऑस्ट्रेलिया और रूस सहित कई देश हर साल 24 मई को राष्ट्रीय भाई दिवस मनाते हैं। इस दिन आप अपने भाई को स्‍पेशल फील करवाने और दिन को यादगार बनाने के लिए उसे कोई प्यारा सा तोहफा उपहार में दे सकते हैं।