ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडगिरिडीह सांसद ने दिखाई न्यू गिरिडीह स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी

गिरिडीह सांसद ने दिखाई न्यू गिरिडीह स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी

गिरिडीह। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रविवार को न्यू गिरिडीह स्टेशन से गाड़ी संख्या 18617 का न्यू गिरिडीह से मधुपुर स्टेशन का विस्तार होने पर...

गिरिडीह सांसद ने दिखाई न्यू गिरिडीह स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहMon, 08 Jan 2024 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रविवार को न्यू गिरिडीह स्टेशन से गाड़ी संख्या 18617 का न्यू गिरिडीह से मधुपुर स्टेशन का विस्तार होने पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना गया। कहा कि अब रांची से मधुपुर के लिए यह ट्रेन सुबह छह बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 12.58 बजे न्यू गिरिडीह आएगी और यहां से चलकर अपराह्रन 01.50 बजे मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद मधुपुर से यह ट्रेन अपराह्रन 3 बजे खुलेगी, जो रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी। कहा कि मधुपुर तक ट्रेन चलने से यात्रियों के साथ व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। मौके पर डीएआरएम कमलकिशोर सिन्हा, विनीत कुमार, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, आजसू नेत्री प्रियंका कुमारी, भाजपा नेत्री विनीता कुमारी आदि थी। इधर न्यू गिरिडीह स्टेशन से मधुपुर तक ट्रेन का विस्तारीकरण से यात्रियों में काफी खुशी देखी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।