ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरअब महिला रेलकर्मी बदल सकती हैं विभाग

अब महिला रेलकर्मी बदल सकती हैं विभाग

चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे के असुरक्षित विभाग में काम करने वाली महिला रेलकर्मी अब अपना...

अब महिला रेलकर्मी बदल सकती हैं विभाग
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरMon, 09 Oct 2023 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे के असुरक्षित विभाग में काम करने वाली महिला रेलकर्मी अब अपना विभाग बदल सकती हैं। रेलवे इन महिलाओं को विभाग बदलने के लिए एक मौका देने जा रही है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल को आदेश जारी कर महिला कर्मियों की जानकारी मांगी है। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा लंबे समय से ऐसे महिलाओं को विभाग बदलने के लिए मौका देने की मांग की जा रही थी। अब रेलवे बोर्ड के पहल से ट्रैकमैन, सहायक लोको पायलट और गार्ड में काम करने वाली महिलाएं अपने विभाग बदल कर दूसरे विभाग में काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि 19 सौ रुपये का ग्रेड पे वाली महिला कर्मी को यूनियर क्लर्क, तकनीशियन बनने का मौका मिलेगा। वहीं 28 सौ ग्रेड पे वाली महिला कर्मियों को सीनियर क्लर्क, सीनियर तकनीशियन, टीसी, बुकिंग कर्लक आदि विभाग जाने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा 42 सौ ग्रेड पे वाली महिला कर्मी आफिस अधीक्षक (ओएस) के पद पर कार्य कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैकमैन, सहायक लोको पायलट और गार्ड में काम करने के दौरान महिलाएं खुद को असुरक्षित महससू कर रही थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।