ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरसड़क दुर्घटना में लोको पायलट घायल

सड़क दुर्घटना में लोको पायलट घायल

पश्चिमी सिंहभूम के चिरिया अंकुवा तीनसीमान के पास बाइक सहित गड्ढे में गिरने से लोको पायलट घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले मनोहरपुर और बाद में बेहतर...

सड़क दुर्घटना में लोको पायलट घायल
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 02 Jul 2022 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम के चिरिया अंकुवा तीनसीमान के पास बाइक सहित गड्ढे में गिरने से लोको पायलट घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले मनोहरपुर और बाद में बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के जोड़ा में पदस्थापित रेलकर्मी प्रह्लाद पूर्ति शुक्रवार सुबह बाइक से जोड़ा से अपने घर राउरकेला रेलवे कॉलोनी लौट रहा था। इसी दौरान अंकुवा तीनसमान के पास अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क के किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में गिर गया। घायल अवस्था में उन्होंने किसी तरह फोन से मनोहरपुर में रहने वाले अपने परिचित को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद उसके परिचित ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से रेफर किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।