ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार भागलपुरखतरों के बीच उच्च माध्यमिक विद्यालय मिरहट्टी में पढ़ाई कर रहे बच्चे

खतरों के बीच उच्च माध्यमिक विद्यालय मिरहट्टी में पढ़ाई कर रहे बच्चे

पठन पाठन के दौरान शिक्षक,छात्र ,अभिभावक रहते हैं दहशत में विद्यालय के आठ कमरे...

खतरों के बीच उच्च माध्यमिक विद्यालय मिरहट्टी में पढ़ाई कर रहे बच्चे
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 27 May 2024 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तानगंज। निज संवाददाता
प्रखंड के मध्य विद्यालय मिरहट्टी को प्रोन्नत कर उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाए जाने के बाद यहां कमरों का अभाव है।

बच्चे जर्जर हो चुके कमरे में पढ़ाई करने को बाध्य हैं। विद्यालय खुलने के साथ विद्यालय बंद होने तक ना केवल‌ बच्चे बल्कि शिक्षक और अभिभावक भी भयभीत रहते हैं। जब बच्चे सुरक्षित पठन-पाठन कर निकल जाते हैं, तब सबों को राहत मिलता है।

मध्य विद्यालय मिरहट्टी को वर्ष 2020 में प्रोन्नत कर उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाया गया। वर्ष 2024 के मार्च में प्राथमिक विद्यालय यादव टोला को इसी विधालय में मर्ज कर दिया गया। विद्यालय में नामांकित 1650 बच्चे वर्ग एक से 12 तक के हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित 30 शिक्षक हैं। कमरा और स्टूमेंट के अभाव में यहां लैब नहीं है। विद्यालय प्रधान ने बताया कि यहां नियमित 11-12 सौ बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। विद्यालय के आठ कमरे क्षतिग्रस्त हैं। मात्र चार कमरे सही हैं। वर्ष 2023 जमें र्जर भवन में बच्चे नहीं बैठें इसके लिए बांस बैरिकेटिंग की गई थी। बावजूद जगह के अभाव में बच्चे जर्जर हुए कमरे, बरामदे में बैठकर पढ़ने को विवस हैं। विद्यालय में साफ सफाई का भी अभाव देखा गया। इस विद्यालय में प्री फैब (फैब्रिकेटेड कमरे) स्वीकृत हैं। इसके लिए विभाग द्वारा पांच लाख की राशि भी स्वीकृत है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयानंद दास ने बताया कि कमरे की समस्या, जर्जर भवन की समस्या से, पठन-पाठन में हो रही समस्या, जर्जर भवन तोड़कर नए भवन बनाए जाने हेतु विभाग को लिखते-लिखते थक चुके हैं। इधर एक फरवरी और छह अप्रैल को भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि बांस बैरिकेडिंग कर दिए जाने के बाद भी बच्चों की संख्या अत्यधिक होने के कारण बच्चे उक्त जर्जर हुए कमरे में बैठने को विवश हैं।

विभाग के जेई गौरीशंकर ने बताया कि यहां हाईस्कूल का एक भी कमरा नहीं बना है। इस विद्यालय में चल रहे प्राथमिक विद्यालय यादव टोला मिरहट्टी का भवन अलग-बनाया जाएगा। आदर्श आचार संहिता की समाप्ति के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। विद्यालय में प्री फैब की राशि वापस करने का डीईओ द्वारा प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है। जगह नहीं मिलने के कारण प्री फैब नहीं बन पा रहा है। जर्जर भवन में बच्चे को बैठाने से मना किया गया है। विद्यालय शिक्षा समिति और प्रबंध समिति की बैठक कर जर्जर भवन को तोड़कर प्लेन करने की आवश्यकता है। यहां की स्थिति से विभाग को अवगत करा दिया गया है। फंड आने पर बनाया जाएगा।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय मिरहट्टी सह मध्य विधालय मिरहट्टी के जर्जर भवन की जानकारी अपने स्तर से विभाग को दी है। फिलहाल मैं प्रशिक्षण के लिए बाहर हूं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।