ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजकोहरे ने थाम दी सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार

कोहरे ने थाम दी सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार

कोहरे का कहर ट्रेनों की रफ्तार थामे है। ऐसा कई दिनों से हो रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी, तेज जैसी ट्रेनें भी कई कई घंटे लेट हो रही...

कोहरे ने थाम दी सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 30 Dec 2023 10:45 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। कोहरे का कहर ट्रेनों की रफ्तार थामे है। ऐसा कई दिनों से हो रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी, तेज जैसी ट्रेनें भी कई कई घंटे लेट हो रही हैं। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में पहुंचे यात्री परेशान हो रहे हैं। जो यात्री सफर में वह इतने घंटे की लेटलतीफी से अलग परेशान हैं। कई ट्रेनों को आठ घंटे रीशेड्यूल भी करना पड़ रहा है। दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी सवा छह घंटे, भुवनेश्वर तेजस एक्सप्रेस आठ घंटे लेट रही। तेजस एक्सप्रेस को री-शेड्यूल भी किया गया। राजेंद्र नगर राजधानी आठ घंटे, वीआइपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से सुबह सात बजे की जगह 11.27 बजे प्रयागराज जंक्शन आई। दिल्ली से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस चार घंटे देरी से सुबह 6.20 की जगह सुबह 10.20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। इसके अलावा नार्थ ईस्ट रूट की ट्रेनें सात से आठ घंटे लेट रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।