ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरचुनार दुर्ग का दीदार करने राजमहल से पहुंचे विदेशी पर्यटक

चुनार दुर्ग का दीदार करने राजमहल से पहुंचे विदेशी पर्यटक

चुनार दुर्ग का दीदार करने 17 सदस्यीय विदेशी पयर्टकों का दल फाइव स्टार एमवी राजमहल क्रूज से गंगा के रास्ते बुधवार को चुनार पहुंचा। इसमें 15 ब्रिटिश,...

चुनार दुर्ग का दीदार करने राजमहल से पहुंचे विदेशी पर्यटक
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरWed, 23 Aug 2023 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनार हिंदुस्तान संवाद। चुनार दुर्ग का दीदार करने 17 सदस्यीय विदेशी पयर्टकों का दल फाइव स्टार एमवी राजमहल क्रूज से गंगा के रास्ते बुधवार को चुनार पहुंचा। इसमें 15 ब्रिटिश, आस्ट्रेलियन व दो एनआरआई पर्यटकों ने चुनार किले के इतिहास के बारे में जाना। अंग्रेजों ने कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की कब्र देखी। इसके साथ ही सोनवा मंडप की सुंदरता देख कर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। चुनार दुर्ग वास्तुकला के साथ रानी का झरोखा, पत्थरों की कारीगरी की जमकर सराहना की। चुनार किले का दीदार करने के साथ ही यहां पर शासन करने वाले देशी विदेशी शासकों के बारे जानकारी लिया।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक चुनार किले के बारे मे जानकारियों को सभी ने गौर से सुना। पर्यटकों के दल ने पॉटरी कला के साथ ही दरगाह में कालीन एवं दरी बुनकरों के यहां जाकर दरी कालीन बुनाई को देखा। उनके हुनर के बारे में जानकारी हासिल की। विदेशी मेहमानों ने हर यादगार को अपने कैमरे में कैद किया। इसके अलावा योगिराज भतृहरि की समाधि पर जाकर दर्शन किया। गाइड अखिलेश कुमार से जानकारी पाकर खुद को धन्य महसूस किया। बावली की बनावट व आकार देख कर आकर्षित हुए। इसमें रार्बट मैथ्यूज, हेलेना, इंग्लैंड, जान्सन आस्ट्रेलिया, मंजुली, एंथनी आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।