ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरखुलासे के करीब खाकी, हिरासत में संदिग्ध

खुलासे के करीब खाकी, हिरासत में संदिग्ध

जहानाबाद संवाददाता। किसान हरिशचंद्र हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस ने संदिग्धों...

खुलासे के करीब खाकी, हिरासत में संदिग्ध
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरFri, 16 Feb 2024 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

जहानाबाद संवाददाता।

किसान हरिशचंद्र हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सर्विलांस, सीडीआर और फारेंसिक की मदद से हत्या की कड़ी जोड़ रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस शुक्रवार को मामले का खुलासा कर सकती है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी किसान हरिशचंद्र की नलकूप में सोते समय धारदार हथियार से मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। मामले में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। जिस पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो कई अहम सुराग घटना वाले दिन ही पुलिस के हाथ लग गए। मृतक का अपनी पत्नी और बेटों से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब 12 सालों से बेटों को लेकर मायके में रहती थी। गुरुवार को भी पुलिस की जांच टीमें मृतक के गांव और घटनास्थल पर पहुंची। कई लोगों से पूछतांछ की। सीओ सुशील दुबे ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

तो दूसरे के नाम कर देता खेत

हरिश्चंद्र अपनों की नाराजगी का शिकार हो गया। गुस्सा इतना बढ़ा कि अपने ही उसके खून के प्यासे हो गए। ग्रामीणों में चर्चा है कि हरिश्चंद्र अपने हिस्से के खेत किसी दूसरे के नाम करने की धमकी देता था। इस बात को लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता था। एक दो बार पहले भी हरिश्चंद्र को अपनों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।