Hindi News एनसीआर Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE : दिल्ली में गर्मी से मतदान की सुस्त रफ्तार, 5 बजे तक 53.73% वोटिंग

Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE : दिल्ली में गर्मी से मतदान की सुस्त रफ्तार, 5 बजे तक 53.73% वोटिंग

Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की 7 और एनसीआर की 2 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 34.37 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Voting LIVE : दिल्ली में गर्मी से मतदान की सुस्त रफ्तार, 5 बजे तक 53.73% वोटिंग
Delhi NCR Lok Sabha Chunav Voting Live Updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Praveen SharmaEdited By: Krishna Singh
Sat, 25 May 2024 6:47 PM

Delhi Lok Sabha Election Voting Live Updates : झुलसाने वाली गर्मी के बीच लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात और एनसीआर की गुरुग्राम और फरीदाबाद सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। गर्मी के चलते अब मतदान की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गई है। दोपहर 1 बजे तक 34.37% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ ही दिल्ली में 60 हजार से अधिक सुरक्षा बलों को लगाया गया है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा।दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर भाजपा और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर शनिवार को 1.52 करोड़ से अधिक मतदाता 13637 बूथों पर अपनी पसंद का सांसद चुनने के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए एक लाख तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मतदान कार्य में लगाया है। गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच आज बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। 

दिल्ली में यह पहला लोकसभा चुनाव है जब ‘आप’ और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती दे रहे हैं। ‘आप’ ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार को, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती को और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है और वह दिल्ली में अकेले मौजूदा सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर इस बार कुल 162 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें चांदनी चौक सीट पर 25, उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर 28, पूर्वी दिल्ली सीट पर 20, नई दिल्ली सीट पर 17, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट पर 26, पश्चिमी दिल्ली सीट पर 24 और दक्षिणी दिल्ली सीट पर 22 प्रत्याशी हैं। 

वहीं, एनसीआर में आने वाली हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट पर जहां भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस के राज बब्बर के बीच मुकाबला है। वहीं फरीदाबाद सीट पर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर और कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह आमने-सामने हैं।

Sat, 25 May 2024 05:46 PM

दिल्ली में शाम पांच बजे तक 53.73 फीसदी मतदान

दिल्ली में शाम पांच बजे तक 53.73 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। चांदनी चौक में पांच बजे तक 33.27 फीसदी, पूर्वी दिल्ली 53.69, नई दिल्ली 50.44, उत्तर पूर्वी दिल्ली 57.97, उत्तर पश्चिमी दिल्ली 53.17, दक्षिण दिल्ली 51.84, पश्चिमी दिल्ली में 54.15 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। 

Sat, 25 May 2024 04:39 PM

दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 44.58 प्रतिशत मतदान

दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 44.58 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 47.85 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया जबकि नई दिल्ली सीट पर सबसे कम 42.17 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्वी दिल्ली में 44.70 प्रतिशत, चांदनी चौक में 43.24 प्रतिशत, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 44.78 प्रतिशत, दक्षिणी दिल्ली में 42.96 प्रतिशत और पश्चिमी दिल्ली में 44.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

Sat, 25 May 2024 04:08 PM

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : तीन बजे तक कितना मतदान

Lok Sabha Chunav Voting Live Update: दिल्ली के चांदनी चौक में अपराह्न तीन बजे तक 32.18 फीसदी, पूर्वी दिल्ली 34.24, नई दिल्ली 31.66, उत्तर पूर्वी दिल्ली 37.31, उत्तर पश्चिमी दिल्ली 35.72, दक्षिण दिल्ली 33.49, पश्चिमी दिल्ली में 34.12 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। 

Sat, 25 May 2024 03:34 PM

जनता सही लोगों को करेगी वोट- संदीप पाठक

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा- मैंने अपना वोट डाल दिया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। जनता जागरूक हो गई है। जनता को पता है कि सही और गलत क्या है। जनता उन लोगों के पक्ष में वोट करेगी जो सही हैं। 

Sat, 25 May 2024 03:11 PM

मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायतें

दिल्ली में कुछ लोगों ने मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायतें भी की। मैं मतदान करने आया था। लेकिन मेरा और मेरी पत्नी का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। जबकि हमारे बच्चों का नाम सूची में है। निर्वाचन कार्ड  और आधार कार्ड हमारे पास माैजूद हैं। काफी उत्साह के साथ वोट डालने आए थे, लेकिन हम लोकतंत्र के पर्व में अपना योगदान नहीं दे पाए हैं। काफी निराशा के साथ वापस लौट रहे हैं। 
- उमेश कौशिक, नजफगढ़, व्यवसाई, हैंडलूम

Sat, 25 May 2024 02:58 PM

धूप की वजह से मतदाताओं की संख्या में कमी

कुंडली स्थित मतदान केंद्र में धूप की वजह से मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। यहां दोपहर 1:00 बजे तक 43 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

Sat, 25 May 2024 02:35 PM

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : फरीदाबाद में दोपहर 2 बजे तक 36.90 फीसदी वोटिंग

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : फरीदाबाद लोकसभा सीट पर सुबह से ही मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक ओवरऑल 36.90 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

फरीदाबाद के नौ विधानसभा सीटवार वोटिंग 

तिगांव                                35.90 फीसदी
फरीदाबाद                          33.70 फीसदी
बल्लभगढ़                           34.70 फीसदी
बड़खल                              30.90 फीसदी
फरीदाबाद एनआईटी            34.00 फीसदी 
पृथला                                37.60 फीसदी
पलवल                              41.90 फीसदी
होडल                               42.60 फीसदी
हथीन                               45.50 फीसदी 

Sat, 25 May 2024 02:35 PM

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : फरीदाबाद में दोपहर 2 बजे तक 36.90 फीसदी वोटिंग

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : फरीदाबाद लोकसभा सीट पर सुबह से ही मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक ओवरऑल 36.90 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

फरीदाबाद के नौ विधानसभा सीटवार वोटिंग 

तिगांव                                35.90 फीसदी
फरीदाबाद                          33.70 फीसदी
बल्लभगढ़                           34.70 फीसदी
बड़खल                              30.90 फीसदी
फरीदाबाद एनआईटी            34.00 फीसदी 
पृथला                                37.60 फीसदी
पलवल                              41.90 फीसदी
होडल                               42.60 फीसदी
हथीन                               45.50 फीसदी 

Sat, 25 May 2024 02:29 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : गुरुग्राम में भी गर्मी के कारण धीमी गति से वोटिंग चल रही

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update :  गुरुग्राम में भी गर्मी के कारण धीमी गति से वोटिंग चल रही है। गुरुग्राम लोकसभा सीट के दोपहर 1 बजे तक वोटिंग टर्नआउट अलग-अलग दर्ज किया गया।

बादशाहपुर             28.00 प्रतिशत
बावल                38.00 प्रतिशत
फिरोजपुर झिरका       39.00 प्रतिशत
गुडगांव               26.00 प्रतिशत
नूंह                    36.50 प्रतिशत
पटौदी                25.10 प्रतिशत
पुन्हाना               33.00 प्रतिशत
रेवाड़ी                33.73 प्रतिशत
सोहना                25.00 प्रतिशत
गुरुग्राम              30.59   प्रतिशत
हरियाणा             36.48   प्रतिशत

Sat, 25 May 2024 02:22 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : दिल्ली में 1 बजे तक 34.37 प्रतिशत चुनाव

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : दिल्ली में चिलचिलाती धूप और गर्मी के चलते मतदान की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सभी मतदान केंद्रों के बाहर सुबह अब गिने-चुने मतदाता ही नजर आ रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 34.37 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा।

लोकसभा सीटवार मतदान प्रतिशत  

चांदनी चौक                 32.18 फीसदी
पूर्वी दिल्ली                   32.24 फीसदी
नई दिल्ली                    31.66 फीसदी  
उत्तर पूर्वी दिल्ली            37.31 फीसदी 
उत्तर पश्चिमी दिल्ली        35.72 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली               33.49 फीसदी
पश्चिमी दिल्ली                34.12 फीसदी

Sat, 25 May 2024 01:14 PM

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के बीच विधायक का निधन

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच आज बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। विधायक राकेश दौलताबाद सुबह 10:30 हार्ट अटैक के वक्त अपने घर पर ही मौजूद थे। उनके बेटे द्वारा उन्हें तुरंत गुरुग्राम के पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  

Sat, 25 May 2024 01:08 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : नूपुर शर्मा ने भी किया मतदान

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा आज लंबे समय बाद नजर आईं। नूपुर ने कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंची थी।

Sat, 25 May 2024 12:55 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : सोमनाथ भारती का आरोप, बीजेपी के पोलिंग एजेंट बूथ के अंदर पर्चे लेकर जा रहे

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि भाजपा के पोलिंग एजेंट बूथ के अंदर उम्मीदवार के पर्चे ले जा रहे हैं। भारती ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह बताते हुए हैरानी हो रही है कि बीजेपी का हर पोलिंग एजेंट पोलिंग बूथ के अंदर उम्मीदवार के पर्चे ले जा रहा है और बिना किसी के डर के बेशर्मी से उसे प्रदर्शित कर रहा है। मैंने विधानसभा क्षेत्र-43 के बूथ संख्या 134,135,137 और 138 के अंदर जो देखा उसका वीडियो साझा कर रहा हूं। 'आप' ने भी इसे एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया और कहा कि यह घटना शर्मनाक है।

Sat, 25 May 2024 12:52 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल के बेटे से बदसलूकी का आरोप लगाया

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : कांग्रेस का आरोप है कि चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव में अपनी हार होती देखकर बौखलाया गए हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर पोलिंग स्टेशन नंबर 79 दिल्ली गेट रैन बसेरा मटिया महल में पुलिस ने मनमानी कर रही है। कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे एवं इलेक्शन एजेंट मुदित अग्रवाल के साथ की बदतमीजी करने चांदनी महल थानाध्यक्ष प्रभात कुमार पर मुदित अग्रवाल का चुनावी एजेंट का पर्चा फाड़ने का आरोप लगाया है।

Sat, 25 May 2024 12:44 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : बख्तावरपुर गांव के पोलिंग बूथों पर 12.12 बजे तक 46 से 47 फीसदी तक मतदान

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नरेला के बख्तावरपुर गांव के पोलिंग बूथों पर 12.12 बजे तक 46 से 47 फीसदी तक मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के कर्मचारियों के अनुसार यहां पर लगातार लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Sat, 25 May 2024 12:34 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : पीएम मोदी को दिल्ली की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है : रामवीर सिंह बिधूड़ी

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद बिधूड़ी ने कहा कि पीएम मोदी को दिल्ली की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना एक ही मुद्दा है। लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, चुनाव पूरी तरह से एकतरफा हैं।

 

Sat, 25 May 2024 12:18 PM

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : गुरुग्राम में सुबह 11 बजे तक 15.06 फीसदी मतदान

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : गुरुग्राम लोकसभा सीट पर सुबह से ही मतदान जोर-शोर से जारी है। सुबह 11 बजे तक ओवरऑल 15.06 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की जा चुकी है।

सुबह साढ़े 11 बजे तक वोटिंग टर्नआउट

बादशाहपुर              14.06  प्रतिशत

बावल                  16.02  प्रतिशत

फिरोजपुर झिरका           16.00 प्रतिशत

गुडगांव                 14.05 प्रतिशत

नूंह                     18.07 प्रतिशत

पटौदी                   18.05  प्रतिशत

पुन्हाना                  18.08  प्रतिशत

रेवाड़ी                    15.01 प्रतिशत

सोहना                   11.07   प्रतिशत 

Sat, 25 May 2024 12:10 PM

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : फरीदाबाद में औसतन टर्न आउट 15.40 फीसदी

Lok Sabha Chunav Voting Live Update : फरीदाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटिंग जोर-शोर से जारी है। यहां मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे तक कुल 15.40 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की जा चुकी है।

फरीदाबाद के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 

90-तिगांव           12.60 फीसदी 

89-फरीदाबाद     16.80 फीसदी

88-बल्लभगढ़       17.91 फीसदी

87-बड़खल         12.40 फीसदी

86-फरीदाबाद एनआईटी      13.50 फीसदी

85-पृथला          14.20 फीसदी

84-पलवल-15.60 फीसदी

83-होडल- 18.20 फीसदी

82-हथीन-20.10 फीसदी

Sat, 25 May 2024 12:03 PM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 21.69 फीसदी वोटिंग

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : दिल्ली में सभी मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। मतदान के सुबह 11 बजे तक 21.69 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा।

लोकसभा सीटवार मतदान प्रतिशत  

चांदनी चौक                 18.55 फीसदी
पूर्वी दिल्ली                   22.41 फीसदी
नई दिल्ली                    19.18 फीसदी  
उत्तर पूर्वी दिल्ली            24.49 फीसदी 
उत्तर पश्चिमी दिल्ली        22.67 फीसदी
दक्षिणी दिल्ली               21.00 फीसदी
पश्चिमी दिल्ली                21.56 फीसदी 

Sat, 25 May 2024 11:45 AM

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : कन्हैया कुमार बोले- भारी मतदान से पता चलता है कि लोग बदलाव चाहते हैं

Delhi Lok Sabha Chunav Voting Live Update : उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें मिलेंगी और AAP को 4 सीटें मिलेंगी...लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। भारी मतदान से पता चलता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। कई स्थानों पर कुछ ईवीएम काम नहीं कर रहे थे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्द से जल्द इसका समाधान करेगा। कन्हैया ने कहा कि जब वे '400 पार' कहते हैं, तो वे पेट्रोल की कीमत के बारे में बात करते हैं, सीटों की संख्या के बारे में नहीं।