
Elvish Yadav News : एल्विश यादव के मोबाइल फोन पर हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भेजे गए मैसेज में 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर एल्विश को गोली मारने की धमकी दी गई है।

हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब 14 मई तक के लिए और आगे बढ़ गई है। इस हड़ताल के चलते दोनों शहरों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं कूड़ा नहीं उठाए जाने से सड़कों पर जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लग गए हैं।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को दाखिल रिपोर्ट में कहा गया है कि मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की 19 कॉलोनियों में स्टिल्ट के साथ निर्मित चार मंजिल के 1137 मकानों में नक्शे का उल्लंघन हुआ है। इनमें से 968 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक खूंखार बदमाश को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे।
जोन-1 और जोन-2 को क्लस्टर 1 में तो जोन-3 और जोन-4 को क्लस्टर 2 रखा गया है। क्लस्टर 1 में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तो वहीं क्लस्टर 2 में 240 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
आरोपी एजेंट का नाम महेश मुगाम, उम्र 50 साल है। वह नोएडा के सेक्टर-75 का निवासी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी एक अगस्त 2024 को जमीन बेचने का समझौता करके 17 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था।
चारों टायर और रिम चोरी कर लेने के बाद चोरों ने कार को उसी पोजिशन में खड़े रखने के लिए ईंटों का सहारा लिया ताकि टायर निकलने के बाद गाड़ी गिरे नहीं और कोई आवाज न हो। चोरी की गई गाड़ियों में ब्रेजा (Brezza) और विक्टर (Victoris) जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गुरुग्राम में रहने वाले बिग बॉस ओटीटी-दो विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। एल्विश यादव और उनके पिता को विदेश के मोबाइल नंबर से रंगदारी का मैसेज आया है। दो दिन में रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है।
गुरुग्राम के कन्हई गांव में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर फायरिंग करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के दो शार्प शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, 'एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा रखने वाली दोनों महिलाएं बालिग हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें अपने रिश्तेदारों से खतरा है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।