ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडझारखंड में तूफान रेमल का असर, बारिश को लेकर अलर्ट; इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं

झारखंड में तूफान रेमल का असर, बारिश को लेकर अलर्ट; इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं

रांची समेत बंगाल से सटे इलाके पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।

झारखंड में तूफान रेमल का असर, बारिश को लेकर अलर्ट; इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
Devesh Mishraहिन्दुस्तान,रांचीMon, 27 May 2024 06:17 AM
ऐप पर पढ़ें

Jharkhand weather: 'रेमल' भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। रविवार आधी रात के बाद इसने बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्तक दी और तबाही मचाना शुरू कर दिया। इधर, झारखंड में भी इसका असर दिखने लगा है। रविवार को जहां कई हिस्सों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई।

40 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान रांची समेत बंगाल से सटे इलाके पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार तक इसका असर रह सकता है।

कोलकाता की ट्रेनें-फ्लाइट हो सकती हैं बाधित
तूफान को देखते हुए बंगाल और रांची के बीच ट्रेन और विमान सेवा प्रभावित होने का अंदेशा है। बंगाल से झारखंड आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं कोलकाता से रांची के लिए दो फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। रविवार रात की फ्लाइट रद्द कर दी गई। सोमवार को भी दोनों उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

महाराष्ट्र में गर्मी के चलते धारा 144 लागू
नौतपा के दूसरे दिन रविवार को लगभग पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझा। महाराष्ट्र के अकोला जिले में भीषण गर्मी के चलते 31 मई तक धारा-144 लागू कर दी गई है। अकोला शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान के फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री तक पहुंच गया। यह रविवार को देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

'रेमल' के तट से टकराने के साथ ही वर्षा-तूफान शुरू
चक्रवाती तूफान रेमल रविवार आधी रात के बाद बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों से टकरा गया। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में तेज हवाओं में साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में तूफान का असर अगले दो दिनों तक रह सकता है।