Devesh Mishra

देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं।

खैनी नहीं देने पर ट्रक के ड्राइवर और खलासी को मारी गोली, धनबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

ड्राइवर उमाशंकर सिंह ने बताया कि निरसा में अनलोड करने के बाद खलासी नीतीश कुमार के साथ धनबाद कुसुंडा कोलियरी से कोयला लेने रात में पहुंचे थे। सुबह होने के इंतजार में गोधर पेट्रोल पंप के पास चाय दुकान के पास खड़े थे। तभी तीन युवक पहुंचे और खैनी मांगी।

Dec 31, 2024 10:08 am IST

झारखंड के गुमला में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, किसी तरह भागी सहेली; दबोचे गए तीन दरिंदे

नाबालिग छात्रा रायडीह थाना क्षेत्र की है। शनिवार की शाम नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के साथ जारी थाना क्षेत्र स्थित कितम बाजार गई थी। वहां से घर लौटने के क्रम में अनूप, अनिल और रोबिन ने छात्रा का अपहरण कर कुछ दूर ले गए और दुष्कर्म किया।

Dec 31, 2024 09:16 am IST

झारखंड में अनीता की मौत के बाद SDO पति का कोई पता नहीं, गांव में भी पसरा सन्नाटा

मुखाग्नि में मृतका के दोनों बच्चे, भैंसुर और मायके वाले ही शामिल थे। मुखाग्नि में न तो मृतका के पति एसडीओ अशोक साव शामिल हुए और ना ही उनके छोटे भाई शिवनंदन साव और पिता दुर्योधन साव भी शामिल नहीं हुए।

Dec 31, 2024 08:55 am IST

पांच मिनट में 13 लाख की लूट, रांची में बीच सड़क कैशियर से कैश छीनकर कैसे भागे अपराधी

रुपए लेकर बैंक जा रहे कैशियर से छिनतई को लेकर रेकी कर रहे अपराधी ने मोबाइल से अपने उन दो साथियों को सूचना दी थी, जो फूलदीप टावर परिसर में एक निजी बैंक के बाहर चहलकदमी कर रहे थे। इसके बाद दोनों अपराधी अलर्ट मोड में आ गए।

Dec 31, 2024 08:39 am IST

रांची में फंदे से लटकी बीए की छात्रा, कमरे से मिली शायरी लिखी डायरी; CCTV में दिखा एक लड़का

मामले में छात्रा के पिता सत्यदेव साहू की लिखित शिकायत पर अज्ञात युवक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में अज्ञात युवक पर जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Dec 31, 2024 07:53 am IST

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग रांची के अनुसार, झारखंड समेत आसपास के राज्यों के ऊपर मौसम साफ हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब देश के मैदानी भागों से होकर सर्द हवाओं का रुख झारखंड की ओर हो गया है।

Dec 31, 2024 07:24 am IST

झारखंड के चतरा में NIA की छापेमारी, 3 ठिकानों पर पहुंची जांच एजेंसी की टीम

NIA की टीम ने सिमरिया के बारा गांव में पंकज साहू और लावालौंग के लमटा स्थित पेट्रोल पंप संचालक के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। पंकज के घर छापेमारी के दौरान परिजनों को बाहर कर दिया गया। उसके बाद पंकज से पूछताछ की गई।

Dec 31, 2024 06:54 am IST

झारखंड में पत्नी को जलाने के आरोपी SDO का तबादला, हजारीबाग से हटाया गया

हजारीबाग में अशोक कुमार के सरकारी आवास से तीन अंगरक्षकों को भी वापस बुला लिया गया है। सभी को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। इधर, अशोक कुमार के तबादले के बाद डीसी नैंसी सहाय ने एलआरडीसी राजकिशोर प्रसाद को सदर एसडीओ का प्रभार लेने का निर्देश दिया है।

Dec 31, 2024 06:37 am IST

झारखंड में महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल सेल गठित, एडीजी सुमन गुप्ता बनाई गईं प्रभारी

कोषांग सदस्यों को लेकर विशेष रोटेशन व्यवस्था भी की गई है। इसके तहत हर तीन माह में रोटेशनवार रांची, दुमका, बोकारो व पलामू के आईजी व दुमका, कोल्हान, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और रांची के डीआईजी इसके सदस्य होंगे।

Dec 31, 2024 06:23 am IST

दोस्त से बनवाया रेप का वीडियो, MP की नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर किस्तों में पैसे लेने लगे दरिंदे

आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर छात्रा से 20 हजार रुपए की मांग की। छात्रा ने चार-चार हजार रुपए करके आरोपियों को चार बार में 16 हजार रुपए दिए। दरिंदे नाबालिग लड़की से किस्तों में पैसा लेते रहे। वह छात्रा से और पैसों की डिमांड करने लगे।

Dec 30, 2024 02:32 pm IST

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग ने जारी की कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

Rajasthan weather: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रविवार को शीत दिन के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Dec 30, 2024 01:27 pm IST

नए साल के पहले दिन हिमाचल में नहीं होगी बर्फबारी, लेकिन 2 जनवरी से बदलेगा मौसम

नए साल की शुरूआत खुशगवार मौसम के साथ होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक ने बताया कि 31 दिसंबर और पहली जनवरी को पूरे राज्य में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इससे बर्फबारी के बीच नया साल मनाने की सैलानियों की मुराद पूरी नहीं होगी।

Dec 30, 2024 11:54 am IST

झारखंड के जमशेदपुर में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, पकड़े गए 7 लड़के

सिटी एसपी के अनुसार, मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 में शनिवार रात एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान तीन बाइक सवार को पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर पकड़ा, क्योंकि वे जांच देखकर बाइक को दूसरे रास्ते में भगाने लगे थे। तीनों से पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है।

Dec 30, 2024 11:15 am IST

झारखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पकड़े गए 20 संदिग्ध लड़के, इंटरनेट से ठगी करने का शक

यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस अभियान में कई दिनों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इन क्षेत्रों में कुछ लोग संगठित होकर साइबर क्राइम कर रहे हैं।

Dec 30, 2024 11:01 am IST

बच्चा नहीं होने पर राजस्थान से झारखंड गई महिला गायब, वैद्य से दिखाने बुलाया था दोस्त

दर्ज प्राथमिकी में आशीष ने कहा है कि उनकी बहन 24 वर्षीया नेहा यादव पति सोनू यादव नगर निगम उदयपुर राजस्थान में एनजीओ के रूप में काम करती थी। उसके साथ त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा भी काम करता था। इस वजह से उसकी बहन एवं त्रिपुरारी में अच्छा संबंध था।

Dec 30, 2024 10:30 am IST

झारखंड में बेटी के जन्म लेने पर महिला को घर से निकाला, 5 लाख के लिए कुएं में डालने की भी कोशिश

पीड़िता प्रीति देवी ने ससुराल वालों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 122/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने कहा कि थाना में केस दर्ज हुए तीन माह बीत गया है, लेकिन केस के अनुसंधानकर्ता द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

Dec 30, 2024 09:55 am IST

झारखंड में सोई हुई महिला से रेप, घर में चाकू लेकर घुसा था आरिफ अंसारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के समय महिला अपने घर में सोई हुई थी। अचानक एक युवक उसके कमरे में घुस आया और चाकू का भय दिखाकर हो हल्ला नहीं करने की धमकी देते हुए जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद मौका देख महिला शोर मचाने लगी।

Dec 30, 2024 09:15 am IST

इलेक्ट्रिक कार को चलाने के लिए लगाने पड़े दो बैल, नजारा देख लोग बनाने लगे VIDEO

राजस्थान के डीडवाना से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में दो बैल एक इलेक्ट्रिक कार को खींचते हुए नजर आ रहे हैं। यह कुचामन का वीडियो है। सड़क पर जब बैल कार को खींच रहे थे तब राहगीर इस नजारे को रिकॉर्ड करने लगे।

Dec 30, 2024 08:17 am IST

सेंट्रल अफ्रीका में फंसे 11 मजदूर झारखंड लौटे, अभी 36 की और होनी है वापसी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी रविवार को हो गई है। सभी श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया।

Dec 30, 2024 07:39 am IST

झारखंड में कल 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम पारा, किस जिले में रहा कितना तापमान

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश हुई। इस दौरान पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला आदि जिलों में घना कुहासे छाया रहा। सुबह के समय पलामू में दृश्यता 200 मीटर से भी कम रही।

Dec 30, 2024 07:10 am IST